September 16, 2026

पहली बार बड़े पर्दे पर 'कर्ण' बनेंगे Salman Khan, रंग दे बसंती के निर्देशक संग मिलाया हाथ, 2027 में बड़ा धमाका? - salman khan will play karna role in rakesh omprakash mehra upcoming film report

सलमान खान महाभारत के सबसे चर्चित किरदारों में से एक 'कर्ण' का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की ...और पढ़ें

'कर्ण' बनने के लिए तैयार हैं सलमान खान/ फोटो- इंस्टाग्राम

'कर्ण' बनने के लिए तैयार हैं सलमान खान/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पहली बार परदे पर ऐतिहासिक किरदार निभाएंगे सलमान खान?

  2. रंग दे बसंती के डायरेक्टक संग होगी दबंग की अगली फिल्म

  3. सलमान खान बनेंगे बड़े परदे पर 'कर्ण'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस के लिए साल 2027 बेदह ही दिलचस्प होने वाला है। वह कई ऐसे नए डायरेक्टर संग काम कर रहे हैं, जो दंबग खान की बिल्कुल नई साइड लोगों के सामने लेकर आंएगे। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान, रंग दे बसंती के डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

बड़े परदे पर सलमान खान निभाएंगे 'कर्ण' का किरदार

फिल्मफेयर की एक खबर के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) निर्देशक राकेश ओम प्रकाश के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि सुपरस्टार और डायरेक्टर के बीच ये कोलाब्रेशन कंफर्म है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा हिंदी सिनेमा के वो निर्देशक हैं, जो अपने पावरफुल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने रंग दे बसंती से लेकर दिल्ली-6, भाग मिल्खा भाग और तूफान जैसी कई फिल्में दी हैं।

Untitled design - 2026-09-16T092122.045

महाभारत के सबसे प्रभावशाली किरदोरों में से एक थे कर्ण

'कर्ण' का किरदार महाभारत के सबसे प्रभावशाली किरदारों में से एक माना जाता है। योद्धा के रूप में उनकी स्किल्स, ईमानदारी और ट्रैजिक लाइफ की चर्चा का जिक्र होता है। पांडवों के साथ उनके रिश्ते और दुर्योधन प्रति उनकी अटूट निष्ठा ने उन्हें महाकाव्य के सबसे चर्चित पात्रों में से एक बना दिया है।

यह पहली बार है जब सलमान खान बड़े परदे पर कोई ऐतिहासिक किरदार अदा करने जा रहे हैं, ऐसे में सलमान खान के 'कर्ण' के रोल से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी, सपोर्टिंग कास्ट और प्रोडक्शन को लेकर अभी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसके अलावा राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा, ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Untitled design - 2026-09-16T092303.374

सलमान खान के पास है कई बड़ी फिल्में

सलमान खान लगातार फ्लॉप देने के बाद अब अपनी स्किल्स पर काम कर रहे हैं और दर्शकों के सामने कुछ नया पेश करने की कोशिश में हैं। एक तरफ जहां एक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि:मे वॉर रेस्ट इन पीस में दिखाई देंगे, तो वहीं नयनतारा के साथ उनकी जोड़ी वामशी पेडिपल्ली की फिल्म मॉन्स्टर में बनेगी, जिसमें अभिनेता का दमदार एक्शन होगा। इसके अलावा दबंग खान द फैमिली मैन के निर्देशक राज एंड डीके के साथ भी काम करने जा रहे हैं।