September 20, 2026

Salman Khan: सलमान खान की तबीयत को लेकर क्यों मचा हड़कंप? ‘बिग बॉस 20’ के वायरल प्रोमो पर एक्टर ने बताया पूरा सच - Haribhoomi

‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में सलमान खान को दर्द में देख फैंस परेशान हो गए थे। अब एक्टर ने खुद सफाई देकर बताया कि आखिर पूरा मामला क्या था।

Salman Khan Bigg Boss 20 Health Update

सलमान खान

  • Published: 20 Sep 2026, 10:38 AM IST
  • Last Updated: 20 Sep 2026, 10:45 AM IST

Salman Khan Bigg Boss 20 Health Update: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आने के बाद सलमान खान की सेहत को लेकर फैंस परेशान हो गए थे। प्रोमो में सलमान दर्द में नजर आए और कुछ देर बाद स्टेज पर लेटते हुए दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद अब सलमान ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

सलमान ने बताया सच

Salman Khan
Salman Khan

सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि भगवान की कृपा से उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि प्रोमो को जिस तरह से एडिट किया गया, उससे पूरा मामला कुछ और ही नजर आने लगा।

सलमान ने प्रोमो की एडिटिंग पर भी सवाल उठाया। उनके मुताबिक, प्रोमो देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे वह सच में किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हों।

काजी को सबक सिखाने के लिए किया ऐसा

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar PROMO | Salman Khan Ki Bigdi TABIYAT | Salman Stage Pe Let Gaye 👀 pic.twitter.com/H4UZGfUKbk

— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) September 19, 2026

सलमान ने बताया कि शो में उनके दर्द में होने की वजह कुछ और थी। वह कंटेस्टेंट काजी को समझाना चाहते थे कि अपनी सेहत को मनोरंजन का हिस्सा बनाना सही नहीं है।

सलमान के मुताबिक, काजी ने घर में अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था। घर के बाकी 15 कंटेस्टेंट्स को इसकी जानकारी नहीं थी और वे सच में उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे।

इसी बात को समझाने के लिए सलमान ने भी वैसा ही किया। उन्होंने बताया कि उनका दर्द सिर्फ काजी को यह दिखाने के लिए था कि उसने जो किया, वह गलत था।

प्रोमो ऐसे नहीं कटना चाहिए था

Salman Khan
Salman Khan

सलमान ने अपने बयान में प्रोमो की एडिटिंग को लेकर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उससे पूरे मामले का मतलब ही बदल गया।
उन्होंने बिग बॉस की तरफ से भी फैंस से माफी मांगी और कहा कि शायद शो को प्रमोट करने के लिए इसी तरह के प्रोमो बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़े- शाहरुख की ‘जवान’ का ऑफर मिलते ही एटली ने विजय को किया फोन; थलपति ने कही ऐसी बात, बदल गई पूरी जिंदगी