August 4, 2026

Salman Khan: सलमान खान ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, बताया 16 किलो कम किया वजन

Salman Khan: सलमान खान ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, बताया 16 किलो कम किया वजन

सलमान खान हेल्थ अपडेटImage Credit source: beingsalmankhan/Instagram

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की फिटनेस और बदले हुए लुक को पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. कई लोगों को लगा कि एक्टर की अचानक कम हुई बॉडी और दुबला लुक उनकी सेहत से जुड़ा हुआ लग रहा है. उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे थे. अब आखिरकार सलमान खान ने खुद इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में भाई सोहेल खान से बातचीत के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है. उन्होंने बताया कि यह बदलाव किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि फिटनेस पर की गई मेहनत का नतीजा है. चलिए जानते हैं सलमान ने आखिर इतना वजन कैसे कम कर लिया है.

सलमान खान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

सलमान खान हाल ही में रिएलिटी शो अलायंस में अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों भाई फिटनेस को लेकर बातचीत करते नजर आए. सलमान ने सबसे पहले सोहेल से कहा कि उनका वजन काफी कम हो गया है. इस पर सोहेल ने अपनी सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है.

सोहेल की बात सुनकर सलमान खान ने भी बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद 16 किलो वजन कम किया है. सलमान के इस बयान के बाद साफ हो गया कि उनका दुबला लुक किसी हेल्थ समस्या की वजह से नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस जर्नी का हिस्सा है.

सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर लगा विराम

पिछले कुछ समय से सलमान खान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. खासकर मुंबई में एसआरए (SRA) के एक ऑफिस के उद्घाटन के दौरान सामने आए वीडियो में वह पहले के मुकाबले काफी दुबले नजर आए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. हालांकि, अब सलमान के इस बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है.

क्या नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं सलमान?

हालांकि सलमान खान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन किस वजह से कम किया है. लेकिन माना जा रहा है कि वह अपनी अगली एक्शन फिल्म SVC63 की तैयारी में जुटे हैं. इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिसके लिए सलमान ने अपनी फिटनेस पर खास मेहनत की है.

ये भी पढ़ें: Mrunal Thakur: डीपफेक कंटेंट पर मृणाल ठाकुर का फूटा गुस्सा, लीगल एक्शन की दी चेतावनी

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button