Sahara Ray Death Cause: ऑस्ट्रेलियन मॉडल-इन्फ्लुएंसर और मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड सहारा रे का निधन हो गया है. वो 34 साल की थीं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सहारा ने फेंटानिल नाम की दवा का ओवरडोज़ लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. हालत खराब होने के बाद उन्हें लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि रविवार को उनकी हालत बेहद खराब होने के बाद उनके परिवार ने फैसला किया कि उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा लिया जाए.
डेली मेल ने दवा के ओवरडोज़ से सहारा के मौत की जानकारी दी है. सहारा की मां ग्रेचन बैक ने डेली मेल से बात करते हुए कहा कि रे एक बेहद पैशनेट और अच्छे दिल की महिला थी, जो अपने परिवार, फैशन, अपनी बेटी स्नो और सर्फिंग से खूब प्यार करती थी.
इसी साल बनी थीं दूसरी बार मां
इसी साल जनवरी में सहारा रे ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने अपनी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था, जो कि सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट भी साबित हुई. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी को अपनी ‘जिगर का टुकड़ा’ बताया था.
2016 में जस्टिन संग जुड़ा था नाम
करीब 10 साल पहले साल 2016 में सहारा रे का नाम उस वक्त लाइमलाइट में आ गया था, जब उनकी और कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की डेटिंग की खबरें छा गई थीं. उनकी और बीबर की एक हवाई यात्रा के दौरान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. सहारा एक स्विमवीयर डिजाइनर थीं और उनका खुद का एक स्विमवीयर ब्रांड भी था, जिसका नाम सहारा रे स्विम रखा था.
इस बीमारी से जूझ रही थीं सहारा
सहारा रे ने 2 साल पहले 2024 में खुलासा किया था कि वो गिलियन-बैरे सिंड्रोम नाम की ऑटो इम्यून बीमारी से जूझ रही हैं. इस बीमारी के चलते वो एक कार हादसे के बाद आंशिक रूप से लकवाग्रस्त भी हो गई थीं. इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते उनके मॉडलिंग करियर पर गहरा असर भी पड़ा.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More