Sagar Police Encounter: मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के सागर Sagar News जहरीली शराब मामले में (Sagar Sharab Case) पुलिस ने फरार आरोपी शिवांजय राजपूत (21) (Shivanjay Rajput) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस (Sagar Police) के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 4 बजे शिवांजय का पुलिस टीम से सामना हुआ। पुलिस को उसके बहरोल के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस का दावा है कि शिवांजय ने टीम पर तीन गोलियां चलाई थीं। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा और तीन खाली कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए
जहरीली शराब मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद अब आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस (Arms License) निरस्त किए गए हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल (Collector Pratibha Pal) ने बंडा (Banda News) और बहेरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों में आयुध अधिनियम 1959 के तहत यह आदेश जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक (Sagar SP) की रिपोर्ट, दर्ज आपराधिक मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सोहन राजपूत और हेमलता राजपूत के शस्त्र लाइसेंस रद्द किए गए हैं। दोनों को अपने हथियार तत्काल बंडा थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हथियार थाने में जमा कराने के निर्देश
वहीं, शराब ठेकेदार और मामले के आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा के 12 बोर दो नाल शस्त्र और 315 बोर रायफल के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने और सुनवाई में उपस्थित नहीं होने के बाद प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई की।
सिद्धार्थ के दोनों हथियार बहेरिया थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें:Swine Flu First Death: भोपाल में स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पहली मौत, अब तक 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: German Woman Tourist Visa Expired: फेसबुक की दोस्ती के बाद बेटी संग भारत आई जर्मन महिला, अब स्वदेश भेजने की तैयारी