September 17, 2026

Saas Damad Love Story: दामाद को ही दिल दे बैठी सास, 5 बच्चों को छोड़कर अब कर रही शादी की तैयारी, जानकारी होते ही परिजनों के भी उड़े होश

दामाद को ही दिल दे बैठी सास, 5 बच्चों को छोड़कर अब कर रही शादी की तैयारी, Saas Damad Love Story in Mainpuri

Saas Damad Love Story: दामाद को ही दिल दे बैठी सास, 5 बच्चों को छोड़कर अब कर रही शादी की तैयारी, जानकारी होते ही परिजनों के भी उड़े होश

Modified Date: September 17, 2026 / 10:49 pm IST

Published Date: September 17, 2026 10:48 pm IST

मैनपुरीः Saas Damad Love Story कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, प्यार को पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब ऐसा ही प्यार का उदाहरण उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां को दामाद पर दिल आ गया। दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध की जानकारी जब परिवार को हुई तो मामला बिगड़ गया। परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ने की जानकारी आसपास के लोगों तक भी पहुंच गई और देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया।

Saas Damad Love Story मिली जानकारी के अनुसार मामला मैनपुरी के खरगजीत नगर का है। कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला की रहने वाली 45 वर्षीय विधवा महिला पांच बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन भी मुहल्ले में ही रहती हैं। बहन की पुत्री की शादी दो साल पहले नगर के एक अन्य मुहल्ले के रहने वाले 26 वर्षीय युवक के साथ हुई। शादी के बाद युवक का अपनी ससुराल के साथ मौसिया सास के यहां आना जाना हो गया। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। छह माह पूर्व हुए प्रेम संबंध की जानकारी स्वजन को हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। परंतु महिला और युवक ने बातचीत करना बंद नहीं किया। महिला के बच्चों ने भी इस बात का विरोध किया तो दोनों ने शादी करने की जिद पकड़ ली। जब दोनों से पांच बच्चों के बारे में पूछा तो युवक ने बच्चों को भी साथ रखने की बात स्वीकार कर ली।

इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं (Saas Damad Love Story)

परिवार के मुताबिक, महिला और उसके दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। धीरे-धीरे बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों के साथ रहने की चर्चा होने लगी। जब महिला के बच्चों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। बच्चे मौके पर पहुंचे और अपनी मां के इस फैसले का विरोध किया। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ने की जानकारी आसपास के लोगों तक भी पहुंच गई और देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया। खरगजीत नगर में हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला और उसके दामाद के बीच वास्तव में किस तरह का संबंध है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

  • Vishwakarma Jayanti 2026: सीएम योगी ने गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से की पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना, PM को बताया नए भारत का शिल्पी 
  • Vegetable Oil Import Duty Cut: दिवाली से पहले आई राहत भरी खबर! घट सकते हैं खाने के तेल के दाम, सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम 
  • MP Minister Meeting Permission: भाजपा के इस मंत्री का नया फरमान, अब मिलने के लिए कर्मचारियों को लेनी होगी अनुमति, विभाग ने जारी किया आदेश
  • Bhupesh Baghel Challenge to CM Sai: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बाद सीएम साय से खुली बहस करेंगे भूपेश बघेल? पूर्व सीएम ने सीएम को दी चुनौती, जानिए किस मुद्दे पर आना चाहते हैं आमने-सामने
  • Chhattisgarh AI Mission: अब AI बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर, 500 करोड़ के मिशन से रोजगार और विकास को मिलेगी रफ्तार, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Saas Damad Love Story in Mainpuri

advertisement will close in 10 seconds ×

ads