साउथ मूवीज
- Authored by: अभय
- Updated Jul 12, 2026, 10:12 AM IST
S Janaki Death: सिंगर एस. जानकी (S. Janaki) के निधन से हर कोई दुखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को सराहा।
![]()
एस जानकी का हुआ निधन (Image Source: IMDb/ X)
S Janaki Death: साउथ सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी (S. Janaki) के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। एस. जानकी का 88 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनके निधन के बाद कर्नाटक सरकार ने उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देने का फैसला किया है। अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एस. जानकी के जाने पर देशभर से लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), मुख्यमंत्री थलापति विजय और कमल हासन ने भी उनके निधन पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
सिंगर एस. जानकी अब हमारे बीच नहीं हैं। एस. जानकी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया गम में डूबी हुई है। एस. जानकी के दुनिया से जाने के बाद लोग उन्हें याद करते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा कि 'प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'उनके गानों ने हर भावना को बेहद खूबसूरती और अपनी अलग शैली के साथ आवाज दी। आने वाले सालों में भी उनकी मधुर आवाज और गाने लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, उनके अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के साथ हैं। ओम शांति।'
थलापति विजय ने किया याद
तमिल सिनेमा और दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नामों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी शहद जैसी मीठी आवाज को याद किया, जिसने कई पीढ़ियों के लोगों का मनोरंजन किया। रजनीकांत ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की। एस. जानकी ने रजनीकांत की कई फिल्मों के लिए यादगार गाने गाए थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) ने एस. जानकी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने कई भाषाओं में भारतीय फिल्म संगीत को अपनी आवाज से खास पहचान दी। उन्होंने लिखा कि संगीत के प्रति उनकी लगन और योगदान हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा। विजय ने एस. जानकी के परिवार, फिल्म इंडस्ट्री, संगीतकारों और दुनियाभर के उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना जाहिर की। वहीं, कमल हासन (Kamal Haasan) ने भी एस. जानकी के लिए भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कविता के अंदाज में उनके संगीत सफर को याद किया और कहा कि उनके गाने हमेशा गूंजते रहेंगे। कमल हासन ने अपनी फिल्मों में एस. जानकी के योगदान को भी याद किया।
![]()
अभय author
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें
- Hindi News
- Entertainment
- South-Movies
End of Article