PM मोदी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर रुपाली गांगुली विवादों में घिर गई हैं। 'काश वो तानाशाह होते' वाले पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
PM मोदी पर रुपाली गांगुली की टिप्पणी से बवाल
- Published: 06 Aug 2026, 03:22 PM IST
- Last Updated: 06 Aug 2026, 03:22 PM IST
Rupali Ganguly Dictator Remark Row: टीवी अभिनेत्री और BJP नेता रुपाली गांगुली एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में की गई उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया।
क्या है पूरा मामला?
Insulting the PM like this must have repercussions!!!
— Rupali Ganguly (@TheRupali) August 4, 2026
I really wish he was a dictator!!!
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक नाबालिग लड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती और उनकी तस्वीर पर चप्पल मारती नजर आई। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रुपाली गांगुली ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने के गंभीर परिणाम होने चाहिए। काश, वह सच में तानाशाह होते।"
उदयनिधि स्टालिन का भी किया जिक्र
Saar Narendra Modi is dictator saar. pic.twitter.com/DBa54c29KT
— Lala (@FabulasGuy) August 4, 2026
रुपाली गांगुली ने एक और पोस्ट री-शेयर की, जिसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री का अपमान करने वाली लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि अभिनेता विजय और तृषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया गया। इस पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा गया था, "सार, नरेंद्र मोदी डिक्टेटर हैं।" रुपाली ने इसे री-शेयर कर अपनी सहमति जताई।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
रुपाली के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनके लोकप्रिय शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के किरदार 'मोनिशा' का जिक्र करते हुए तंज कसा। एक यूजर ने लिखा, "मोनिशा बेटा, वापस स्कूल जाकर संविधान और इतिहास पढ़ो।"
वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि लोकतंत्र में तानाशाही की बात करना सही नहीं है। कई लोगों ने इतिहास के तानाशाहों का उदाहरण देते हुए भी रुपाली की टिप्पणी पर सवाल उठाए।
अब तक नहीं आई कोई सफाई
फिलहाल रुपाली गांगुली ने पूरे विवाद पर कोई नई प्रतिक्रिया या सफाई नहीं दी है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह भी पढ़े- 'मैं बीफ खाता हूं...' रणबीर कपूर के पुराने बयान पर बवाल; निकिता रावल बोलीं- 'पहले माफी मांगें, फिर बनें राम'