August 22, 2026

RPSC की भर्ती परीक्षाओं में खाली नहीं रहेंगी सीटें: पैटर्न में बदलाव की तैयारी, पेपर की समीक्षा करेगी कमेटी, 31 अगस्त तक देगी रिपोर्ट - Ajmer News

भर्ती परीक्षाओं में कैंडिडेट्स के न्यूनतम नंबर नहीं आने पर राजस्थान लोक सेवा आयोग मैनेजमेंट गम्भीर है। आयोग के अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने इसके लिए एक स्पेशल इंटरनल कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की समीक्षा

.

सूत्रों के अनुसार- कमेटी सभी प्रश्नपत्रों को तीन मुख्य श्रेणियों- सरल, मध्यम और कठिन में विभाजित करेगी। इससे परीक्षाओं के कठिनाई स्तर का सटीक और वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा। यह कमेटी अपना कार्य दो चरणों में पूरा करेगी। इसके तहत पहली अंतरिम रिपोर्ट 27 अगस्त को और अंतिम (फाइनल) रिपोर्ट 31 अगस्त को आयोग अध्यक्ष को सौंपेंगी।

कमेटी की फाइनल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आयोग की ओर से प्रश्नपत्रों के विश्लेषण से प्राप्त आंकड़ों के साथ ही, परीक्षाओं के आयोजन से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर किए जाने वाले विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।

कम हो सकता है कठिन प्रश्नों का प्रतिशत

वर्तमान में RPSC के पेपर पैटर्न के मुताबिक 30 प्रतिशत सरल, 30 प्रतिशत मध्यम व 40 प्रतिशत कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर कमेटी की रिपोर्ट में बदलाव करने की सिफारिश की जाती है तो कठिन प्रश्नों का प्रतिशत कम कर सरल प्रश्नों या फिर मध्यम प्रश्नों का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।

इन भर्तियों में न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए अभ्यर्थी

स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती में राजनीति विज्ञान सब्जेक्ट के 225 पदों पर केवल 6 कैंडिडेट्स पास हुए थे। इसी तरह गृह विज्ञान के 16 पदों पर केवल 2, चित्रकला में 35 पदों पर केवल 8, पंजाबी में 11 पदों पर केवल 7, समाजशास्त्र में 16 पदों पर केवल 10, उर्दू विषय में 26 पदों पर 23, कॉमर्स में 340 पदों पर केवज 284 कैंडिडेट्स ही पास हुए थे।

सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 के लिए धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद विषय का परिणाम जारी हुआ तो इन सब्जेक्ट के लिए एक भी कैंडिडेट पास नहीं हो सका था। इंटरव्यू तक जाने के लिए उन्हें लिखित परीक्षा में मिनिमम 40 प्रतिशत नंबर लाने थे। लेकिन एक भी केैंडिडेट्स के न्यूनतम मार्क्स नहीं आए थे।

सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) एग्जाम-2024 के विज्ञान विषय में पात्रता जांच के लिए 296 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। जबकि विज्ञान सब्जेक्ट के 350 पद थे। न्यूनतम मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण पदों के मुकाबले कम कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे।

आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में न्यूनतम मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण कईं भर्तियों में पद खाली रह गए है।

आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में न्यूनतम मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण कईं भर्तियों में पद खाली रह गए है।

डिप्टी जेलर 2024: सितंबर माह में परिणाम और साक्षात्कार

आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने पुरानी परीक्षाओं की समीक्षा के साथ-साथ लंबित और आगामी भर्तियों की प्रक्रिया तेज करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इसमें डिप्टी जेलर भर्ती 2024 को विशेष प्राथमिकता पर रखा गया है।

इसी माह इस भर्ती के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर साक्षात्कार शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2025 के साक्षात्कार के लिए भी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

………….

पढें ये खबर भी… SI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम:7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर

सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पहले यह परीक्षा 3 दिन में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा एक ही दिन (20 सितंबर 2026) को होगी। ऐसे में नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजल्ट भी जल्दी घोषित हो सकेगा। (पूरी खबर पढें)