October 6, 2026

प्रयागराज में थाने के अंदर से ही चोर फरार: RPF के रामबाग थाने में बाथरूम जाने के बहाने भागा, 2 सिपाही सस्पेंड, FIR भी दर्ज - Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज के रामबाग RPF थाने में चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही थाने से फरार हो गया। उसने बाथरूम जाने की बात कही और फिर ड्यूटी पर लगे RPF जवानों को चकमा देकर बाहर निकल गया। थाने से आरोपी के भागने की खबर मिलते ही रामबा

.

मामले में ड्यूटी पर तैनात RPF के दो जवानों पर कार्रवाई हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सीनियर डीएससी पंकज चुघ ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र गौतम और हेड कांस्टेबल राम नगीना को निलंबित कर दिया। वहीं, RPF इंस्पेक्टर की तहरीर पर प्रयागराज जीआरपी ने फरार आरोपी और दोनों जवानों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है।

चोरी के सामान के साथ पकड़े गए थे दो युवक

रामबाग RPF ने सोमवार को एक ई-रिक्शा से चोरी की आठ पेंड्रोल क्लिप समेत अन्य रेलवे सामान बरामद किया था। इस मामले में वाराणसी निवासी राजू और झूंसी निवासी मोनू को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें रामबाग RPF थाने में रखा गया था।

मंगलवार को दोनों आरोपियों को वाराणसी की अदालत में पेश करने की तैयारी थी। इसी दौरान सुबह मोनू ने बाथरूम जाने की बात कही। इसके बाद वह थाने में मौजूद RPF कर्मचारियों को चकमा देकर भाग गया। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।

एक जवान पहरे पर, दूसरा जीडी ड्यूटी में था

सबसे बड़ा सवाल थाने की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ है। जिस समय आरोपी फरार हुआ, उस दौरान RPF सिपाही सुरेंद्र गौतम की पहरा ड्यूटी थी। वहीं हेड कांस्टेबल राम नगीना जीडी ड्यूटी पर तैनात था। इसके बावजूद आरोपी थाने से बाहर निकलने में कामयाब हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद RPF अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों को सस्पेंड कर दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर दी तहरीर RPF इंस्पेक्टर दयाशंकर यादव की तहरीर पर प्रयागराज जीआरपी ने फरार आरोपी मोनू के साथ सिपाही सुरेंद्र गौतम और हेड कांस्टेबल राम नगीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जवानों पर ड्यूटी में लापरवाही और आरोपी के कस्टडी से फरार होने की घटना के लिए कार्रवाई की गई है।

उधर, फरार मोनू की तलाश में RPF और पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Sr. DSC बोले

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सीनियर डीएससी पंकज चुघ ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र गौतम और हेड कांस्टेबल राम नगीना को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओंं में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।