हिसार1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दो महीने पहले हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा ने बैठक में सिक्सलेन प्रोजेक्ट को लेकर आदेश दिए थे।
हिसार शहर के सबसे पुराने और व्यस्ततम लक्ष्मीबाई चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी-77) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। शहर को आने वाले 50 वर्षों तक ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए इस पुराने फोरलेन पुल को अब 6-लेन रेलवे ओवरब्रिज के रूप में नए सिरे से विकसित किया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि हिसार के भविष्य का सबसे बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर लैंडमार्क बनेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि एक ही आरओबी संरचना में 3 आधुनिक व्हीकल अंडरपास (VUP) बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी दिशा से आने-जाने वाला यातायात बिना रुके सुचारु रूप से चल सके।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद आसानी से वाहन बिना रूके आइजी चौक से पारिजात चौक तक निकल सकेंगे।

हिसार में सिक्स लेन प्रोजेक्ट और रेलवे आरओबी का मैप।
इसलिए करना पड़ा बदलाव का फैसला...
सड़कों का 6-लेन होना: टाउन पार्क से लक्ष्मीबाई चौक तथा बीकानेर चौक से बस स्टैंड व सिरसा चुंगी तक का मार्ग 6-लेन किया जा रहा है। ऐसे में बीच का यह पुल फोरलेन रखना व्यावहारिक नहीं था। लक्ष्मीबाई चौक से आरओबी-77 तक का पूरा कॉरिडोर 6-लेन बनने से यह क्षेत्र एक 'हाई कैपेसिटी ट्रैफिक कॉरिडोर' में तब्दील हो जाएगा।
क्लियरेंस और ट्रेनों की गति: पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के कार्यकाल में वर्ष 1975 में बना यह आरओबी शहर का पहला फोरलेन पुल था। ट्रेनों को यहां से गुजरते समय अपनी रफ्तार घटाकर 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा करनी पड़ती है। रेलवे के आधुनिकीकरण व इलेक्ट्रिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए इस पुल की ऊंचाई और लंबाई दोनों बढ़ाई जा रही हैं।

मंत्री के निर्देश पर बनाई जा रही योजना हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय मंथन जारी है। इस परियोजना के बनने से शहर में व्यापार, उद्योग, निवेश और कनेक्टिविटी को भारी बढ़त मिलेगी।

.
खबरें और भी हैं...
अग्रोहा धाम में श्री गणेश महोत्सव शुरू: 21 को भजन संध्या, बजरंग गर्ग बोले- यह पर्व देता है श्रद्धा और भाईचारे का संदेश

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में महिला से चेन-झुमके झपटने वाला अरेस्ट: बाइक पर सवार होकर आया, पुलिस ने रिमांड पर लिया, साथियों की तलाश जारी

- कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत: साथी गंभीर घायल, बुआ से मिलकर वापस लौट रहे, एसी मैकेनिक था मृतक
0:32- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में पति की हत्या की साजिश में पत्नी गिरफ्तार: बरवाला बाइपास पर मिला था शव, ट्रक ड्राइवर से अवैध संबंधों का शक

- कॉपी लिंक
शेयर