August 13, 2026

टेढ़ी चोटी बनाकर जीता दिल, Rishi Kapoor की रहीं हीरोइन; मां की मौत के चंद मिनटों बाद शूट किया कॉमेडी सीन - radhika sarathkumar shot comedy scene after few second of her mother passed away director got blanked

अपने किसी को खोने के गम से अधिकतर लोग कई महीनों तक नहीं उभर पाते, लेकिन टेढ़ी चोटी बनाकर सबको गुदगुदाने वालीं दिग्गज एक्ट्रेस ने मां की मौत के चंद मिनट ...और पढ़ें

मां की मौत के चंद मिनटों बाद शूट किया कॉमेडी सीन/ फोटो- Instagram

मां की मौत के चंद मिनटों बाद शूट किया कॉमेडी सीन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मां की मौत की खबर के बाद भी कमिटमेंट से नहीं हटी एक्ट्रेस

  2. टेढ़ी चोटी वाली चंदो ने मां के निधन के बाद दिया कॉमेडी सीन

  3. एक्ट्रेस को देख सन्न रह गए थे फिल्म के डायरेक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक स्टार का कमिटमेंट कितना मायने रखता है, ये तो हम सब जानते हैं। कई ऐसे हीरो-हीरोइन हैं, जिन्हें अपने दुख का घूट पीकर सेट पर लौटना पड़ा है। ऐसी ही कहानी 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री की है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में खूब काम किया। एक्ट्रेस को अपनी मां की मौत के चंद मिनटों बाद ही सेट पर लौटकर एक कॉमेडी सीन शूट करना पड़ा था। कौन हैं वह एक्ट्रेस, जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में दिया सबसे आइकॉनिक सीन, पढे़ं उनकी कहानी।

मां की मौत के तुरंत बाद करना पड़ा था शूट

जिस एक्ट्रेस की कहानी हम आपको बता रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि राधिका सरथकुमार हैं, जिन्होंने हिंदी के साथ-साथ साउथ में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और नसीब अपना-अपना में टेढ़ी चोटी वाली चंदो बनकर सबका दिल जीता। फिल्ममेकर वेंकी अतलुरी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का प्रमोशनल वीडियो शूट करने के दौरान बताया कि राधिका सरथकुमार ने अपनी मां की मौत के चंद मिनटों बाद ही कॉमेडी सीन शूट किया था।

उन्होंने कहा, "हम एक कॉमेडी सीन शूट कर रहे थे और उसी समय ये खबर सामने आई थी कि राधिका की मां का निधन हो गया। हालांकि, इस दुःख की घड़ी में राधिका ने खुद को संभाला और बोला कि क्या मैं ये सीन शूट करके जा सकती हूं। मैं उस समय कुछ समय के लिए सहम गया था और पूरी तरह से ब्लैंक हो गया था।"

Screenshot 2026-08-13 210728

फिल्म के सिर्फ रह गए थे 5 सीन

राधिका सरथकुमार ने उस मुश्किल समय को याद करते हुए कहा, "फिल्म का 85 परसेंट शूट पूरा हो चुका था और सिर्फ 5 शॉट रह गए थे। उन सीन्स को दोबारा रिक्रिएट करना मुश्किल था। मैं शूट पर तब आई थी, जब मेरी मां अस्पताल में थी और मैं जानती थी कि उनकी हालत क्रिटिकल है। उन्होंने मुझे कहा कि तुम जाओ और अपनी शूटिंग पूरी करो।"

ममिता ने बताया कि राधिका अपनी मां के साथ बहुत ही क्लोज बॉन्ड शेयर करती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह राधिका को मां के निधन के बाद भी वह कॉमेडी सीन शूट करते हुए देख रही थीं, तो अंदर से बहुत उन्हें दुःख पहुंचा था।

Screenshot 2026-08-13 210910

सूर्या जो राधिका और उनके परिवार के साथ क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते थे उन्होंने कहा, "जिस तरह से वह अपने क्राफ्ट को इज्जत देती हैं, वह तारीफ के काबिल है। उनका यही डेडिकेशन है जिसकी वजह से उनका करियर आज इस मुकाम पर है। यह चीज दर्शाती है कि किस तरह से राधिका अपने काम और उन चीजों के इज्जत करती हैं, जो सिनेमा ने उन्हें दिया है।" आपको बता दें कि राधिका की मां गीता का निधन चेन्नई में साल 2025 में 86 साल की उम्र में हुआ था।