September 6, 2026

Rewa Medical College controversy: रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन का तबादला, डॉ. शशिधर गर्ग संभालेंगे जिम्मेदारी, अव्यवस्थाओं के बाद बड़ा एक्शन

Rewa Medical College Dean Transfer: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में रीवा (Rewa News) जिले के (Rewa Medical College News)  संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) की व्यवस्थाओं के मामले में (Rewa Medical College Dean Transfer) रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल (Dr Sunil Agrawal Transfer) का तबादला कर दिया गया है। 

डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को अब सतना मेडिकल कॉलेज (Satna Medical College) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, डॉ. शशिधर गर्ग (Dr Shashidhar Garg New Dean) को रीवा मेडिकल कॉलेज (Rewa Medical College controversy) का नया डीन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर सचिव सीमा डेहरिया ने आदेश जारी किया है।

सरकारी आदेश के मुताबिक, रीवा और सतना के मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक स्तर पर (Rewa Medical College Dean Transfer) यह बदलाव किया गया है। डॉ. सुनील अग्रवाल का (Dr Sunil Agrawal Transfer) स्थानांतरण रीवा से सतना मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया है, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग (Dr Shashidhar Garg New Dean) को रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन पद की जिम्मेदारी दी गई है।

जच्चा-बच्चा मौत मामले में उठ रही थी डीन को हटाने की मांग

रीवा मेडिकल कॉलेज (Rewa Medical College Dean Transfer) और संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल उठ रहे थे।

अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत के मामलों के बाद डीन डॉ. सुनील अग्रवाल (Dr Sunil Agrawal Transfer) को हटाने की मांग भी सामने आई थी। विभिन्न संगठनों और प्रदर्शनकारियों की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Sagar Liquor Death Case: सागर के जहरीली शराब पीने से 10 मौतों के मामले तीन आबकारी अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, उपायुक्त ग्वालियर अटैच

नए डीन के सामने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की चुनौती

इसी बीच डीन के तबादले के आदेश से रीवा मेडिकल कॉलेज (Rewa Medical College controversy) में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। हालांकि, आदेश में तबादले का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। 

नए डीन डॉ. शशिधर गर्ग (Dr Shashidhar Garg New Dean) के सामने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें: Rewa Sanjay Gandhi Hospital: रीवा संजय गांधी अस्पताल में हैरान करने वाला मामला, मृत घोषित मरीज की एक घंटे बाद चलने लगी पल्स