August 28, 2026

नई Renault Triber सितंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च, पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन और नए फीचर्स भी - renault triber turbo petrol engine might launch in september 2026 with these features

Renault Triber: रेनो सितंबर 2026 में अपनी लोकप्रिय MPV Triber का टर्बो-पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो-इंजन मिल सकता है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान में Renault Triber 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपए है। हालांकि, Renault सितंबर में रेनो-ट्राइबर टर्बो पेट्रोल वर्जन पेश करने की तैयारी कर रहा है। आइए जानते हैं कि आने वाली Triber Turbo में क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

एक्सटीरियर डिजाइन और स्टाइलिंग

आने वाली Turbo-Petrol ट्राइबर के बाहरी डिजाइन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह काफी हद तक उस स्टाइल को जारी रखने की संभावना है जिसे 2025 के Facelift के साथ पेश किया गया था। मौजूदा Triber में एक शार्पर फ्रंट एंड, एंगुलर स्लैट्स के साथ एक ब्लैक ग्रिल, एक लंबा बोनट, LED हेडलैंप और LED टेललैंप दिए गए हैं।

Renault-टर्बो वर्जन को अलग से पहचानने के लिए उस पर टर्बो बैजिंग या कुछ हल्के स्पोर्टी एलिमेंट्स जोड़ सकती है। 2025 के Facelift के साथ पेश किए गए वेरिएंट के नाम भी टर्बो वर्जन में जारी रहने की संभावना है।

इंटीरियर और फीचर्स

Triber-टर्बो का केबिन लेआउट भी काफी हद तक फेसलिफ्टेड ट्राइबर जैसी ही रहने की उम्मीद है। Renault-Turbo वेरिएंट को कुछ हल्के स्पोर्टी टच या बैजिंग के साथ अलग लुक दे सकती है लेकिन इसके डैशबोर्ड और फीचर्स की लिस्ट में बड़े बदलाव होने की संभावना है। मौजूदा Triber में 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अप्रैल 2026 के अपडेट के दौरान ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल को भी इसमें शामिल किया गया था। मौजूदा मॉडल की तरह ही इसमें भी 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और TPMS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन परफॉर्मेंस और पावर

Renault इस MPV में 1.0 लीटर तीन सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो कि Kiger में भी दिया जाता है। इस इंजन से 100PS और 160nm का आउटपुट मिलने की उम्मीद है। मौजूदा नेचुरली एस्पिरेटेड Triber की तुलना में यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। मौजूदा इंजन लगभग 72hp और 96nm का प्रोडक्शन करता है।

टर्बो-इंजन का अतिरिक्त टॉर्क ट्राइबर को लोड होने की स्थिति में ज्यादा कंफर्टेबल बना सकता है। 160nm टॉर्क के साथ एक्सीलरेशन में भी सुधार होने की उम्मीद है।

गियरबॉक्स के विकल्प

Renault Triber Turbo को लॉन्च के समय 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। Kiger में इस टर्बो-इंजन के साथ पहले से ही X-Tronic CVT का विकल्प मिलता है। इसलिए, अगर भविष्य में Triber टर्बो के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की मजबूत मांग होती है तो Renault CVT का विकल्प ला सकती है।

रेनो इंडिया सितंबर 2026 में ट्राइबर टर्बो लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक किसी सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- TATA Safari EV भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, 627 किमी की रेंज के साथ मिलेंगे लग्जरी फीचर्स