
29 kmpl माइलेज वाली Renault Duster Strong Hybrid लॉन्च, कीमत ₹16.99 लाख से शुरू
Renault India ने भारतीय बाजार में नई Renault Duster Strong Hybrid E-Tech 160 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है. इस SUV के साथ कंपनी पहली बार भारत में अपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लेकर आई है. यह कार तीन वेरिएंट Evolution, Techno और Emotion में उपलब्ध होगी. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.49 लाख रुपये है.
Renault Duster Strong Hybrid कीमत
- Evolution Strong Hybrid E-Tech 160: 16.99 लाख रुपये
- Techno Strong Hybrid E-Tech 160: 18.99 लाख रुपये
- Emotion Strong Hybrid E-Tech 160: 19.49 लाख रुपये
नई Duster की लॉन्चिंग Renault की भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को बढ़ावा देने की योजना का अहम हिस्सा है. कंपनी का टारगेट ऐसी SUV पेश करना है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज भी दे सके.
पेट्रोल इंजन के साथ मिलेंगे दो इलेक्ट्रिक मोटर
Renault Duster Strong Hybrid E-Tech 160 में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. यह सिस्टम मिलकर 160 PS की पावर देता है. इसकी खास बात यह है कि इसे चार्ज करने के लिए अलग से चार्जिंग स्टेशन या प्लग की जरूरत नहीं पड़ती.
प्लग-इन हाइब्रिड कारों के उलट, इसमें बैटरी गाड़ी चलने के दौरान खुद चार्ज होती रहती है. ब्रेक लगाने पर पैदा होने वाली ऊर्जा और ड्राइविंग के दौरान मिलने वाली एनर्जी से बैटरी को चार्ज किया जाता है. इससे ड्राइवर को इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों तरह की तकनीक का फायदा मिलता है.
29 kmpl माइलेज का दावा
Renault का दावा है कि नई Duster Strong Hybrid E-Tech 160 ARAI के मुताबिक 29 kmpl का माइलेज देती है. कंपनी के अनुसार, सही परिस्थितियों में शहर में 80% तक सफर केवल इलेक्ट्रिक मोड में किया जा सकता है. इससे पेट्रोल की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.
इसमें Formula 1 से इंस्पायर मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है. इसमें दो इलेक्ट्रिक गियर और चार पेट्रोल गियर मिलते हैं. इनकी मदद से सिस्टम ड्राइविंग की स्थिति के हिसाब से 15 अलग-अलग कॉम्बिनेशन तैयार कर सकता है, ताकि जरूरत के मुताबिक परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच संतुलन बना रहे.
कंपनी का यह भी कहना है कि नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, समान श्रेणी की डीजल कार के मुकाबले 29% तक ईंधन बचा सकती है. हालांकि, असल माइलेज और बचत ड्राइविंग के तरीके और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगी.
फीचर्स में भी दमदार है नई Duster
नई Renault Duster में SUV वाला मजबूत अंदाज बरकरार रखा गया है. इसमें 212 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, आगे की वेंटिलेटेड सीटें और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. SUV में 10.1-इंच का OpenR Link इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. इसके केबिन को नए अपहोल्स्ट्री ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. टॉप वेरिएंट Emotion में ड्यून ब्राउन लेदरेट फिनिश दी गई है.
Renault इस SUV को उन ग्राहकों के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है, जो 17 लाख से 20 लाख रुपये के बजट में डीजल SUV खरीदने की सोच रहे हैं. बेहतर माइलेज, 160 PS की पावर और बिना बाहरी चार्जिंग वाली हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी पेट्रोल SUV और पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार के बीच एक नया ऑप्शन देना चाहती है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों; ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, जानें कब लगेगी लोक अदालत, कैसे डाउनलोड होगी स्लिप
सिर्फ गिने-चुने लोगों के गैराज में पहुंचेगी ये Royal Enfield! Classic 650 Anniversary Edition लॉन्च

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More