![]()
Renault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च
Renault ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी Duster का नया Adventure Edition लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस नए एडिशन में मैकेनिकल बदलाव करने के बजाय डिजाइन और स्टाइलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया है, जिससे एसयूवी को पहले से ज्यादा रग्ड और एडवेंचर-फ्रेंडली लुक मिला है। नई Duster Adventure Edition उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो अपनी एसयूवी को सामान्य मॉडल से अलग और ज्यादा आकर्षक लुक में चाहते हैं। हालांकि इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में यह मौजूदा Duster जैसी ही है।
| वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|
| Adventure Turbo TCe 100 MT | ₹12.99 लाख |
| Adventure Turbo TCe 160 MT | ₹13.99 लाख |
| Adventure Turbo TCe 160 DCT | ₹15.39 लाख |
एक्सटीरियर में मिले कई कॉस्मेटिक बदलाव
Adventure Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके बाहरी डिजाइन में देखने मिला है। एसयूवी को ज्यादा बोल्ड और ऑफ-रोडिंग स्टाइल देने के लिए कई कॉस्मेटिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। फ्रंट और रियर हिस्से में नए डिजाइन एलिमेंट्स, एडवेंचर थीम वाले एक्सेसरीज और बॉडी पर नए स्टाइलिंग टच दिए गए हैं, जिससे यह स्टैंडर्ड Duster से अलग नजर आती है।
हालांकि एसयूवी का मूल डिजाइन, बॉडी स्ट्रक्चर और ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसा ही रखा गया है। यानी यह पूरी तरह नया मॉडल नहीं बल्कि मौजूदा Duster का एक स्पेशल एडिशन है।
सभी इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध
Adventure Edition में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही इंजन विकल्प मिलते हैं जो रेगुलर Duster में उपलब्ध हैं। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें 1.3-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 163 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं।
किन ग्राहकों को पसंद आ सकती है यह SUV?
अगर आप ऐसी एसयूवी चाहते हैं, जो सड़क पर अलग दिखे और जिसमें रग्ड डिजाइन का आकर्षण हो तो Duster Adventure Edition एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह उन ग्राहकों को भी पसंद आ सकती है जो बिना किसी अतिरिक्त आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन के फैक्ट्री-फिटेड एडवेंचर लुक चाहते हैं।
![]()
शिवानी कोटनाला author
शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें
- Hindi News
- Auto
End of Article