Rekha Arya Controversy:उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और उनके पति गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच विवाद (Rekha Arya Domestic Violence Case) अब सबके सामने आ गया है। रेखा आर्य की शिकायत और विवादित ऑडियो जारी होने के बाद साहू ने भी वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने ऑडियो को AI जनरेटेड बताया और पत्नी से पुलिस में दी गई शिकायत वापस लेने की मांग की।
Rekha Arya विवाद में पति Girdhari Lal Sahu का पलटवार, बोले: "ऑडियो AI से बना, मंत्री के पास 210 करोड़"
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा देहरादून के कैंट थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद उनके पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर बड़ा पलटवार किया है। गिरधारी लाल… pic.twitter.com/rqa1bTTDxT
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 16, 2026
साहू ने आरोपों को बताया निराधार
वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो परिवार में विवाद पैदा करने के लिए बनाया गया है। साहू ने कहा कि रेखा आर्य को सत्ता और पद पर हमेशा बने रहने का भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR
इससे पहले मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) ने पति के खिलाफ कैंट थाने में FIR दर्ज (Rekha Arya FIR) कराई थी। मंत्री ने जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने का षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि साहू ने फर्जी साइन कर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटाया, जबकि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था। रेखा आर्य ने यह भी आरोप लगाया कि साहू ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई और दूसरी महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
ये खबर भी पढ़ें: तिरंगा मार्च के लिए घर से निकलते ही हिरासत में लिए गए सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके
विवादित ऑडियो में क्या कहा गया ?
मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विवादित ऑडियो पोस्ट किया था। बंसल न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। ऑडियो में कथित तौर पर एक महिला से कहा जा रहा है कि बंटवारा हो रहा है, दस्तखत हो जाएंगे, फिर तुम देखना। बातचीत में महिला से ये भी कहा जाता है कि मुझे इससे और इसके आदमी दोनों से निपटना है। ऑडियो में 25 लाख रुपए मिलने और महिला को भेजने की बात भी कही गई है। एक हिस्से में कहा जाता है कि रेखा आर्या पूरा जीवन मंत्री थोड़े ही रहेगी। वह बस 3-4 महीने के लिए मंत्री है।
फिलहाल दोनों मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू की ओर से आरोप सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक
![]()