आपत्तिजनक REEL पर सस्पेंड महिला दरोगा सामने आई: मेरठ में बोलीं- 5 दिन से कमरे में बंद हूं, जान देने के ख्याल आ रहे - Meerut News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Meerut
Meerut Female Cop Anu Callis Live Video Controversy | Amit Kilor Apology
मेरठ3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मेरठ में 7 दिन पहले आपत्तिजनक रील पर सस्पेंड की गई महिला दरोगा अनु कॉलिस शनिवार को पहली बार यूट्यूब पर लाइव आईं। उन्होंने उस इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर को जवाब दिया, जिसने पहली बार उनकी वीडियो वायरल की थी।
अनु ने कहा, मैं कई दिन से कमरे में बंद हूं। जान दे दूं, मन में ऐसे ख्याल आ रहे हैं। पता है, कितनी मुश्किल से सरकारी नौकरी मिलती है।
अनु ने वही ड्रेस पहना था, जिसमें उनका वीडियो वायरल हुआ था। कहा, अमित किल्होर ने अब अपना वो वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है। अब वो मेरे भाई से माफी मांग रहे हैं।
ड्रेस मैं अपनी मां के साथ मॉल से खरीदकर लाई थी। मेरे लिए ये नार्मल है। मेरे और मेरे परिवार को कोई दिक्क्त नहीं तो आपको क्यों है? कुछ लोगों ने व्यूज पाने के लिए मेरी 25 साल की लाइफ बर्बाद कर दी। तुमने किसी लड़की की जिंदगी खत्म कर दी। तुम सब हत्यारे हो।
अनु कॉलिस 2023 बैच की दरोगा हैं। उन्होंने मेरठ में पति के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान को गिरफ्तार किया था।
पहले अनु के बारे में जानिए…
अनु कॉलिस 2023 बैच की यूपी पुलिस की दरोगा हैं। मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। मेरठ में पहले रोहटा थाना, ब्रहमपुरी और अब एसएसपी ऑफिस में तैनात थीं।
16 अगस्त, 2026 (रविवार) को पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन और कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया था।
इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर ने वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया था। लिखा था- अनु कॉलिस क्यूआर कोड लगाकर अपनी अश्लील वीडियो बनाती, लाइव आती हैं। वो फंडिंग लेती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अनु के खिलाफ जांच बैठी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार इसकी जांच कर रहे हैं।
अब पढ़िए दरोगा अनु ने क्या कहा, हूबहू पढ़िए…
मेरा नाम अनु कॉलिस है। आप लोगों ने मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा होगा। अमित किल्होर नाम के एक इंफ्लुएंसर ने मेरा वह वीडियो अपने इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के डीजीपी, मुख्यमंत्री से लेकर मेरे विभाग और कई अन्य लोगों को टैग किया।
मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि अमित किल्होर, तुमने मेरी मर्जी के बिना मेरे सोशल मीडिया से मेरे पर्सनल वीडियो और फोटो लेकर अपने अकाउंट पर क्यों शेयर किए? क्या इसके लिए तुमने मुझसे परमिशन ली थी?
मेरी पर्सनल चीजों को इस तरह शेयर करके तुमने साइबर क्राइम किया है। अब तुमने वह वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट क्यों किया? अब अमित किल्होर मेरे भाई को कॉल करके माफी मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि गलती हो गई।
तुमने मेरी पूरी लाइफ बर्बाद कर दी, सब खराब कर दिया। मेरी 20-25 साल की मेहनत, मेरा करियर और मेरा भविष्य सब खत्म हो गया। मुझे पूरी तरह बदनाम कर दिया गया। कहा गया कि मैं अश्लील वीडियो और अश्लील कंटेंट बनाती हूं। तुम्हें मेरे कंटेंट में क्या अश्लील लगा? तुम्हें मेरे कंटेंट से क्या दिक्कत थी?
मेरी तरफ से किसी ने कोई पक्ष नहीं रखा
मैं आज लाइव इसलिए आ रही हूं, क्योंकि मेरी तरफ से किसी ने कोई पक्ष नहीं रखा था। मेरे भाई ने अपनी बात रखी, लेकिन उसे ज्यादा लोगों ने नहीं देखा। जाहिर है, आज की दुनिया में लड़कों की बात कौन देखता है?
अमित भइया, मैं आपसे एक बात पूछना चाहती हूं। अगर आपको मेरे विभाग की या मेरी इतनी चिंता थी और आपको लगता था कि मैं कोई अश्लील काम कर रही हूं, तो आपने शिकायत क्यों नहीं की? आपके पास मेरा नंबर था। आपने मेरे विभाग में शिकायत क्यों नहीं की? आप मेरे खिलाफ एफआईआर कराते या मेरे विभाग को शिकायत करते।
मेरे एसएसपी सर को, जिन्हें आप अच्छी तरह जानते हैं और जिनके लिए आपने एक लंबा-चौड़ा लेक्चर दिया था, उनसे क्यों नहीं कहा? आपको ऐसा करने में क्या दिक्कत थी? आपको व्यूज कम आने थे? आपने मेरी फोटो मेरी मर्जी के बिना निकालकर अपने चैनल पर सिर्फ व्यूज के लिए डाल दी।
इसी ड्रेस में दरोगा अनु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
यही है वह फ्रॉक, जिसका स्क्रीनशॉट लिया गया
अमित भइया, यही वह फ्रॉक है, जिसका आपने स्क्रीनशॉट लिया है। अभी स्क्रीनशॉट ले लो। सब लोग इसका स्क्रीनशॉट ले लेना और अपलोड कर देना कि अनु रानी का एक और अश्लील वीडियो वायरल हो गया। आपको व्यूज कमाने हैं।
यह फ्रॉक मैं अपनी मम्मी के साथ आगरा के एक मॉल से लेकर आई थी। मेरी मम्मी को यह बहुत पसंद आई थी। आप इस फ्रॉक को देख सकते हैं। यह एक सामान्य और खूबसूरत फ्रॉक है।
मेरा नाम अनु कॉलिस है। मेरा निकनेम सेलिना है। मैं एंग्लो-इंडियन लड़की हूं और रोमन कैथोलिक हूं।
मेरे घर में इस तरह के कपड़े पहनना सामान्य है। मेरे पापा को कोई दिक्कत नहीं है, मेरी मम्मी को कोई दिक्कत नहीं है और मेरे भाई को भी कोई दिक्कत नहीं है। हमारे यहां ऐसे ही कपड़े पहने जाते हैं। अगर आपको दिक्कत है तो आप मत देखिए।
अमित भइया, मेरी लाइफ खराब करके आपको क्या मिला?
5 दिन से कमरे में बंद हूं, बहुत परेशान हूं
अनु ने कहा कि मैं पांच दिन से बंद कमरे में हूं और बहुत परेशान हूं। मुझे खुद को नुकसान पहुंचाने के ख्याल आ रहे हैं। मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मेरी फैमिली को उल्टा-सीधा कहा जा रहा है। मेरे भाई से भी गलत बातें कही जा रही हैं। मेरी मम्मी बहुत सीधी हैं और उन्हें भी काफी कुछ सुनना पड़ रहा है।
आपने सिर्फ व्यूज के लिए एक वीडियो बना दिया।
कहा जा रहा है कि मैं सेक्स चैट करती हूं। क्या यूट्यूब सेक्स चैट को प्रमोट करता है? अगर करता है तो मैं कह रही हूं कि यह मेरा नाम है और मैं अपने शब्दों पर कायम हूं। मैं लिखकर दे रही हूं कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। आप मेरे स्क्रीनशॉट लेकर मेरे विभाग, साइबर थाने या मेरे एसएसपी सर को भेज सकते हैं। जिसे भेजना है, भेजिए।
अनु कॉलिस ने लाइव के दौरान कहा कि अमित किलोर तुम दूसरों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हो।
सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा- तुमने विभाग को बदनाम कर दिया
अनु ने कहा कि आज मैं अपने ऑफिस गई थी। वहां मेरी मुलाकात एक बहुत वरिष्ठ इंस्पेक्टर से हुई, जिनकी मैं बहुत इज्जत करती हूं। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, “तुमने विभाग को बदनाम कर दिया है।”
उन्होंने ऐसा कहा, जबकि उनकी खुद की एक वीडियो किसी ने AI की मदद से बनाकर वायरल की थी।
मैं कितने लोगों को समझाऊंगी कि मैं सही हूं और मेरे साथ गलत हुआ है? मैं चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गलत हूं।
QR कोड मेरे इंस्टाग्राम हैंडल का था
अनु ने कहा कि बहुत सारे लोग QR कोड को लेकर कमेंट कर रहे हैं। वह मेरे इंस्टाग्राम हैंडल का QR कोड था। मैं हर वीडियो में लोगों से कहती थी कि मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें और मुझे फॉलो करें।
स्कूल-कॉलेज में टॉपर रही हूं, सरकारी नौकरी करती हूं
अनु ने कहा कि वर्दी की गरिमा की बात की जा रही है। आप लोग बताइए कि क्या मैंने वर्दी में ऐसा कोई वीडियो बनाया, जिसमें मैंने अपने पुलिस विभाग के लिए कुछ गलत किया हो?
मैं स्कूल और कॉलेज की टॉपर रही हूं। मैं सब-इंस्पेक्टर हूं और सरकारी नौकरी करती हूं। मैं सोशल मीडिया की गाइडलाइंस समझती हूं।
किसी भी जांच के लिए तैयार हूं
अनु ने कहा कि मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। मुझे डर नहीं है, क्योंकि मैं सही हूं।
मेरा एक छोटा-सा चैनल था, जो फूड और फिटनेस से जुड़ा था। मैं जिम जाती थी और वीडियो बनाती थी। ज्यादातर मेरी वीडियो जिम और फिटनेस से जुड़ी हैं। मेरा मकसद था कि मेरी वीडियो देखकर लोग मोटिवेट हों, फिटनेस पर ध्यान दें और अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा करें।
लेकिन कुछ चैनलों पर यह चलने लगा कि अनु का नया वीडियो वायरल हो गया, अनु क्या कर रही है? अब मुझे लगता है कि क्या मैं गलत देश में पैदा हो गई हूं? यह वही देश है, जहां नारी के सम्मान की बात की जाती है। अमित भइया, मैंने ऐसा क्या गलत कर दिया?
महिला दरोगा अनु सोशल के इसी वीडियो को अमिल किल्होर ने जारी किया था।
अमित किल्होर, बैकबोन क्या होता है, तुम्हें नहीं पता
अनु ने कहा कि अमित किल्होर, तुमने बैकबोन की बात की है। जानते हो बैकबोन क्या होता है? तुम्हें नहीं पता। तुम दूसरे के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हो, क्योंकि तुममें खुद कोई दम नहीं है।
इसके बाद अनु ने कैमरे की तरफ अपनी पीठ दिखाते हुए कहा कि यह होता है बैकबोन, लेकिन तुम्हें यह पता नहीं होगा, अमित भइया।
मेरे बारे में कहा गया कि मैं सेक्स चैट करती हूं और ऑनलाइन सेक्स करती हूं। यह सब तुम्हें किसने बताया? तुम्हें कैसे लगा कि मैं ऐसा करती हूं?
मैं पिछले 10 साल से अपना चैनल चला रही हूं। पहले मेरा चैनल अनु नाम से था, जिसे मैंने बंद कर दिया। इसके बाद मैंने सेलिना नाम से नया चैनल बनाया। मेरा नाम अनु कॉलिस है और सेलिना मेरा नाम भी इस्तेमाल होता है।
मैं अनु कॉलिस हूं, अनु रानी नहीं
अनु कॉलिस ने कहा कि मेरा नाम अनु कॉलिस है, अनु रानी नहीं। अमित किल्होर, तुमने मुझे अनु रानी बना दिया।
अगर तुम्हें मुझसे या मेरे कंटेंट से कोई दिक्कत थी तो मुझसे बात करते। मुझे फोन करते। तुम्हारे पास मेरा नंबर था। लेकिन तुमने ऐसा नहीं किया और मेरा वीडियो शेयर कर दिया।
वह वीडियो न तो मेरे किसी चैनल पर है और न ही मेरे सोशल मीडिया पर। तो वह वीडियो कहां से आया? अगर मैंने वह वीडियो पोस्ट किया था तो वह कहीं न कहीं होना चाहिए।
मैं अश्लील वीडियो बनाकर पैसे कमाती हूं या मुझे फंडिंग मिली है, तो मैं चुनौती देती हूं कि मेरे बैंक खातों की जांच करा लो। मेरे ही नहीं, मेरे परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की भी जांच करा लो। इससे पता चल जाएगा कि मैंने कितनी फंडिंग ली है और कैसे ली है।
अब मैं किस-किसको अपनी सफाई दूं? अपने विभाग को, अपने फॉलोअर्स को या दूसरे लोगों को? मैं किसे और क्या-क्या समझाऊं?
अनु फिटनेस को लेकर भी वीडियो बनाती हैं।
अब अमित किल्होर को जानिए…
अमित किल्होर ने दरोगा अनु के वीडियो को आपत्तिजनक बताकर यूपी पुलिस से शिकायत की थी। वीडियो भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा-
योगी जी, नमस्ते। यार, आप चाहे कुछ भी कह लो, आप सबसे क्यूटेस्ट पर्सन हैं। योगी जी मेरे सबसे फेवरेट प्राइम मिनिस्टर हैं। मतलब मुंह से गलत निकल गया, बट आप सोचो, मैं सही जा रहा हूं ना। 29 नहीं तो क्या हुआ, 34। फुल सपोर्ट रहेगा सर मेरा।
अमित ने आगे कहा- सर, मैं आपको एक वीडियो दिखाना चाहता था। यह वीडियो देखो। मैं जानता हूं, योगी जी, गलत वीडियो है और आपका गुस्सा बनता है। आप बेसिकली इन सब चीजों में बिल्कुल भी ध्यान-व्यान नहीं देते हो।
यह वीडियो अनु रानी का है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल हैं। इन पर वह रील्स पोस्ट करती हैं। यूट्यूब चैनल पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी आते हैं। साथ में QR कोड भी दिखाई देता है। बेसिकली, डोनेशन के लिए। परपज समझ रहे हैं ना आप?
------------------------
ये खबर भी पढ़िए-
अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं:लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई; जयंत-राजभर भी मजबूत हुए
कुछ गठबंधन ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए।- अखिलेश यादव, 16 अगस्त
सपा प्रमुख का यह बयान राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर तंज था। अब जयंत के समर्थक विरोध कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इस बयान पर भड़क गई हैं। उन्होंने अखिलेश को अहंकारी बताते हुए कहा- यह उनके अमर्यादित आचरण का सबूत है। जयंत चौधरी ही नहीं, पूरे जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
सांसद इमरान मसूद की बेटी से मारपीट, घर से निकाला: सहारनपुर में भतीजा बोला- शायान ने बहन से ज्यादती की, राजनीति के लिए परिवार तोड़ा
1:38
कॉपी लिंक
शेयर
अब्बास बोले- मैं मुख्तार अंसारी का बेटा हूं: खून की आखिरी बूंद तक साथ दूंगा; जो आया है, वह जाएगा भी
1:00
कॉपी लिंक
शेयर
पुलिस को टक्कर मारने वाली कार से 10kg सोना निकला: कन्नौज में चेंकिंग में पकड़ा गया, नेपाल-महाराजगंज के युवक ले जा रहे थे
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
बेटा अफसर बना तो पिता ने हाथी पर बैठाया: बस्ती में किसान ने 10 हजार में बुक किया, बोले- 10 साल की मेहनत रंग लाई