Redmi 17 5G चीन में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 6,300mAh बैटरी, 6.9-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 चिपसेट, 13MP कैमरा और Android 16 आधारित HyperOS 3 मिलता है। जानें कीमत और सभी फीचर्स।
Redmi 17: रेडमी लाया सस्ता 5G फोन, सिर्फ ₹14,000 में मिलेगी 6,300mAh बैटरी, 13MP कैमरा।
- Published: 07 Aug 2026, 10:50 AM IST
- Last Updated: 07 Aug 2026, 10:50 AM IST
Redmi ने चीन में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी, 6.9-इंच HD LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। जानिए इसकी खासियत, कीमत और अन्य सभी डिटेल्स।
Redmi 17 5G की कीमत
चीन में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत CNY 999 (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (करीब 17,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Redmi 17 5G में 6.9-इंच HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, DC Dimming और Wet Touch 2.0 तकनीक के साथ आती है। यह फीचर गीली उंगलियों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देता है। स्मार्टफोन में 6nm प्रोसेस पर आधारित Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
ये भी पढ़े-ः JBL लाया 2 धांसू ईयरबड्स: Hi-Res ऑडियो के साथ मिलेगी 48 घंटे तक की बैटरी, ₹25 हजार है कीमत
कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Redmi 17 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन का आकार 171.56×79.47×8.15mm है और इसका वजन करीब 210 ग्राम है।