August 14, 2026

Realme 16x 5G की सेल शुरू: मिल रहा ₹2,000 का डिस्काउंट, देखें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन की खासियत - Haribhoomi

Realme 16x 5G भारत में सेल शुरू हो गई है। फोन में 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे खास फीचर्स मिलते है। देखिए पूरी डिटेल्स।

Realme 16x 5G India Sale Date

Realme 16x 5G की सेल शुरू: मिल रहा ₹2,000 का डिस्काउंट, देखें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन की खासियत ।

  • Published: 14 Aug 2026, 10:05 AM IST
  • Last Updated: 14 Aug 2026, 10:05 AM IST

Realme 16x 5G First Sale: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16x 5G को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इसे लॉन्च के एक दिन बाद बिक्री के लिए पेश किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

Realme 16x 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
भारत में Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे Flipkart और Realme India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

पहली सेल के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद तीनों वेरिएंट की प्रभावी कीमत क्रमशः 23,999 रुपये, 25,999 रुपये और 28,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का लाभ भी मिल सकता है। कंपनी 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी दे रही है।

ये भी पढ़े-ः Tecno Pova 8 Pro 5G: टेक्नो ला रहा सस्ता 5G फोन, रियर में मिलेगी सेकेंडरी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और धांसू फीचर्स

Realme 16x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Realme 16x 5G डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और Realme UI 7.0, Android 16 पर आधारित है। इसमें 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1570 पिक्सल है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम और GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme 16x 5G का डायमेंशन 166.47 x 78.23 x 8.88mm है और इसका वजन 217 ग्राम है।