August 4, 2026

डिजिटल अरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट बोला-RBI म्यूल अकाउंट्स पर SOP बनाए: केंद्र सरकार मुआवजे और राज्य साइबर फ्रॉड रोकने का तंत्र लागू करें

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर के लिए निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को चार हफ्ते में म्यूल अकाउंट्स पर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करने को कहा है। साथ ही, देश भर में साइबर धोखाधड़ी रोकने के तंत्र को तेजी से लागू करने को कहा है।

म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है जिसका उपयोग अपराधी ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रूप से कमाए गए पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।

CJI सूर्यकांत,जस्टिस जॉयमाल्य बागची व जस्टिस वी मोहना की बेंच ने यह निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्टेटस रिपोर्ट पर गौर करने के बाद दिए हैं।

गृह मंत्रालय के मॉड्यूल को लागू करने के निर्देश

बेंच ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पुलिस को गृह मंत्रालय की 2 जनवरी की SOP के तहत शुरू किए गए शिकायत निवारण और धन वापसी की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि प्रभावित लोग अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करते हुए पहले इन विकल्पों का लाभ उठा सकें।

साइबर क्राइम सेंटर और ई-जीरो FIR पर जोर

जिन राज्यों ने अभी तक स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर नहीं हैं, उन्हें एक माह दिया गया है। साथ ही, राज्यों को इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के परामर्श से ई-जीरो एफआईआर (e-Zero FIR) तंत्र को अपनाने को कहा गया है।

कोर्ट ने साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक अकाउंट फ्रीज करने के मामलों का तेजी से निपटारा करने के निर्देश भी दिए हैं।

टेलीकॉम सेवाओं पर समय आधारित प्रतिबंध का प्रस्ताव

बेंच ने इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी को निर्देश दिया है कि वे बैंकों और मध्यस्थों के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट स्कैम रोकने, ठगी की रकम वापस पाने और जांच में मदद के लिए तकनीकी उपायों पर चर्चा करें।

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), दूरसंचार विभाग (DoT) और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर को निर्देश दिया गया है कि वे मध्यस्थों के साथ मिलकर ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए टेलीकॉम सेवाओं पर समय आधारित प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावों की जांच करें।

16 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। उस दिन कोर्ट एक नई स्टेटस रिपोर्ट पर विचार करेगा।

इस रिपोर्ट में राज्यवार और बैंकवार दर्ज शिकायतों, उनके निपटारे, जारी किए गए मनी रेस्टोरेशन ऑर्डर और पीड़ितों को लौटाई गई राशि का ब्योरा शामिल होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश डिजिटल अरेस्ट स्कैम से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं।

पिछले साल कोर्ट ने इन घटनाओं का संज्ञान लिया था, जिसमें जालसाज पुलिस या न्यायिक अधिकारियों का रूप धरकर नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से पैसे वसूलते हैं।

----------------------------

ये खबर भी पढ़ें:

जंतर-मंतर प्रदर्शन; सरकार ने कहा- स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा:2700 अपराधियों पर FIR कायम रहेगी; सुप्रीम कोर्ट बोला-सख्ती करने वाले जवानों को न बचाएं

नई दिल्ली।

तस्वीर 21 जुलाई की है। दावा किया गया था कि पुलिस के लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए थे।

तस्वीर 21 जुलाई की है। दावा किया गया था कि पुलिस के लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए थे।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET पेपर लीक को लेकर विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को कहा, ‘सरकार अपने वादे पर कायम है। छात्रों के खिलाफ कोई FIR नहीं होगी।’ पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • उदयनिधि स्टालिन 8 घंटे बाद रिहा: सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी; उदयनिधि ने कहा- मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक हुआ

    सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी; उदयनिधि ने कहा- मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक हुआ|देश,National - Dainik Bhaskar1:21
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल: पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा, कई लोगों के पैर-कंधे में चोट

    पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा, कई लोगों के पैर-कंधे में चोट|देश,National - Dainik Bhaskar1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा: इनके पीछे एक खतरनाक विचारधारा है, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

    इनके पीछे एक खतरनाक विचारधारा है, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा|देश,National - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • केजरीवाल ने PM आवास तक मार्च निकाला, पुलिस ने रोका: फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे, बोले- E20 के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा चिट्ठियां भिजवाईं

    1:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर