August 15, 2026

Ratlam Road Accident: रतलाम में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक के पीछे घुसी अर्टिंगा कार,4 की मौके पर मौत, 5 घायल

Ratlam Road Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार की देर रात शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस पर एक भीषण हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार  अर्टिंगा कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसमें सवार 9 में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार झाबुआ का परिवार खाटूश्याम जा रहा था। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा स्टाफ 

घटना की सूचना मिलने पर रात में एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंचा। इसी के साथ शिवगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग कार में ही दब रह गए। कुछ लोगों को कार से जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। 

इंदौर, धार और झाबुआ के रहने वाले थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। परिवार के लोग इंदौर, धार और झाबुआ जिले के रहने वाले बताए गए हैं। सभी लोग राजस्थान में खाटूश्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी यात्रा के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई। Ratlam Road Accident के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। रात होने के कारण राहत कार्य में भी सावधानी बरती गई। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने की कार्रवाई की गई। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए स्थिति प्रभावित रही। पुलिस की ओर से घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

ट्रक में खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई, उसमें कुछ खराबी आ गई थी। इसी वजह से ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। रात के समय सड़क पर ट्रक खड़ा होने के दौरान पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से ड्राइवर सड़क किनारे खड़े ट्रक को समय रहते नहीं देख पाया और कार सीधे उसके पीछे जा घुसी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक की स्थिति क्या थी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

रात में ही शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। रात 11:45 बजे एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जबकि करीब 10 मिनट बाद 11:55 बजे क्रेन भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में चार लोगों की मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सभी लोग राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए Car Truck Collision ने इस यात्रा को दर्दनाक हादसे में बदल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 17-23 August 2026: सिंह वाले शत्रुओं को आसानी से चटाएंगे धूल, हनुमान चालीसा के पाठ से बनेंगे कन्या के काम, तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल 

लेखक