August 13, 2026

दीपिका पादुकोण के लिए Ranveer Singh ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल, मुंबई में शूट करेंगे 'Pralay'

Image

दीपिका पादुकोण के लिए मुंबई में शूटिंग करेंगे रणवीर सिंह (Pic Credit: Instagram)

Ranveer Singh to Shoot Pralay in Mumbai for Deepika: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' (Pralay) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग का एक अहम शेड्यूल अब ऑस्ट्रेलिया की जगह मुंबई में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फैसले की एक बड़ी वजह उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jr NTR को अस्पताल से मिली छुट्टी, कंधे की सर्जरी के बाद सामने आई पहली तस्वीर)

दीपिका को अकेले नहीं छोड़ना चाहते हैं रणवीर सिंह

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह नहीं चाहते कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के दौरान वह लंबे समय तक उनसे दूर रहें। कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। ऐसे में रणवीर अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। इसी वजह से ‘प्रलय’ की शूटिंग का ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में कुछ खास लोकेशंस पर शूटिंग की परमिशन मिलने में भी दिक्कत आ रही थी। ऐसे में मुंबई में शूटिंग करना मेकर्स के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Chunni Song: हरियाणवी सिंगर Renuka Panwar ने सोनू निगम के साथ मिलाया हाथ, वायरल हुआ गाना)

बड़े स्तर पर बनाई जा रही है 'प्रलय'

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल होने वाला है और इसकी कहानी एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कहानी एक शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तबाह हो चुकी दुनिया में जिंदा रहने की कोशिश करता है। फिल्म में मुंबई को एक अलग और डिस्टोपियन अंदाज में दिखाए जाने की उम्मीद है।

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस साल अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर एक बेटी के माता-पिता बने थे। उनकी बेटी का नाम दुआ है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं और सितंबर में कपल के दूसरे बच्चे का जन्म होने की उम्मीद है।

फिलहाल ‘प्रलय’ की शूटिंग और फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। लेकिन रणवीर का परिवार के करीब रहने के लिए शूटिंग प्लान में बदलाव करना फैंस के बीच जरूर चर्चा का विषय बन गया है।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article