September 19, 2026

Ranger: डर गए अजय देवगन? टल गया अक्षय कुमार और श्रद्धा कपूर से क्लैश, अब 2027 में रिलीज होगी 'रेंजर'!

Ranger: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक फिल्म इस साल रिलीज हो चुकी है. ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है. फिलहाल 2 अक्टूबर का उन्हें और फैन्स को इंतजार है, जब उनकी ‘दृश्यम 3’ आएगी. इस पिक्चर के अलावा दिसंबर के लिए भी उन्होंने अपनी ‘रेंजर’ शेड्यूल की थी. जी हां, फिल्म का काफी वक्त पहले ही काम कंप्लीट कर लिया गया था. लेकिन लगता है कि मेकर्स ने अब प्लान बदला है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तमन्ना भाटिया और संजय दत्त भी काम कर रहे हैं. वहीं, 4 दिसंबर को इसे लाने की चर्चा थी, पर अब नए अपडेट से पता लगा कि फिल्म को 2027 के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है. जिससे अब एक बड़ा क्लैश टल गया है. अब अक्षय कुमार और श्रद्धा कपूर की टक्कर दिखेगी.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, अजय देवगन की फिल्म ‘रेंजर’ को टाल दिया गया है. अब यह अगले साल ही रिलीज होगी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म ईद के बाद रिलीज होनी चाहिए, जो मार्च 2027 में है. इसलिए, उम्मीद है कि ‘रेंजर’ गर्मियों में रिलीज होगी, जो सही भी रहेगा. दरअसल यह एक जंगल एडवेंचर फिल्म है और स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों के दौरान रिलीज करने का फिल्म को फायदा हो सकता है. वैसे मेकर्स ने इसे लेकर अबतक कोई जानकारी ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं की है.

श्रद्धा और अक्षय से नहीं होगा क्लैश

दरअसल कुछ वक्त पहले ही अनीस बज्मी ने अपनी नई फिल्म का अक्षय कुमार के साथ ऐलान किया. अबतक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, इसमें राशी खन्ना के अलावा विद्या बालन भी काम कर रही हैं. वहीं, पिक्चर का शूट भी जारी है, जिसे 4 दिसंबर को लाने की पहले ही प्लानिंग और अनाउंसमेंट हो चुका है. वहीं दूसरी ओर उन्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्योंकि श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी इसी वक्त आ रही है. दरअसल पहले यह पिक्चर जल्दी आने वाली थी, लेकिन फिर पोस्टपोन हो गई. साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट 4 दिसंबर फाइनल की गई है.

प्रभास भी लेकर आ रहे हैं ‘फौजी’

यूं तो प्रभास भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को इसी विंडो में लाने का ऐलान कर चुके हैं. इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए 3 दिसंबर को दिन चुना गया है. वैसे प्रभास ने अबतक फिल्म का काम पूरा नहीं किया है. साथ ही ऐसी चर्चा भी चल रही है कि इसे भी अगले साल तक पोस्टपोन किया जा सकता है. पर मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं बताया है.

2027 की शुरुआत रहेगी धमाकेदार?

दरअसल अजय देवगन की गोलमाल 5 की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म को 8 जनवरी, 2027 को रिलीज किया जा रहा है. वहीं, मार्च के बाद रेंजर की प्लानिंग हो रही है. यानी पहले तीन महीने शानदार रहने की उम्मीद है. बताते चलें कि जगन शक्ति रेंजर के डायरेक्टर हैं. हाल ही में पता लगा था कि फिल्म का क्लाइमैक्स पिछले महीने मुंबई में शूट किया गया है. जिसके बाद मेकर्स ने तमन्ना भाटिया और अजय देवगन का एक स्पेशल डांस नंबर शूट करने का प्लान भी बनाया.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button