July 22, 2026

Range Rover GT: JLR की नई इलेक्ट्रिक फास्टबैक ग्रैंड टूरर, जानें इसकी खासियत - range rover gt jlrs new electric fastback grand tourer

Range Rover GT: रेंज रोवर GT कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक फास्टबैक ग्रैंड टूरर है। यह आकर्षक कूपे लुक, मिनिमलिस्ट इंटीरियर और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Range Rover GT को ब्रांड के पांचनं ग्लोबल मॉडल के रूप में पेश किया गया है। साल 2015 में आई Velar के बाद यह कंपनी का पहला नया नाम है। यह एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फास्टबैक ग्रैंड टूरर के तौर पर लॉन्च होगी। यह Range Rover के लिए नई दिशा की शुरुआत है जबकि इसमें वही आराम और पावर देने का दावा किया गया है जिसके लिए यह जाना जाता है।

कैसा है लुक?

नई Range Rover SUV आकार के उलट, GT को एक स्लीकर प्रोफाइल के साथ कूपे जैसा लुक दिया गया है। इसका डिजाइन लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सड़क पर बेहतर पकड़ देता है। इसके बाद भी, Range Rover का कहना है कि यह मॉडल ब्रांड की उम्मीद के मुताबिक हर रास्तों में चलने की पावर को बनाए रखेगा।

प्लेटफॉर्म और मैन्युफैक्चरिंग

GT को JLR के नए EMA आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिससे यह इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली यह पूरी तरह से इलेक्ट्रि रेंज रोवर बन गई है। इसका निर्माण UK के हेलवुड में ICE और हाइब्रिड मॉडलों के साथ किया जाएगा। आगे चलकर इसके एक हाइब्रिड मॉडल की भी योजना है लेकिन लॉन्च के समय यह वर्जन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ही होगा।

केबिन का लेआउट

Range Rover ने इसके इंटीरियर की पहली झलक भी दिखाई है जो एक मिनिमिलिस्ट डिजाइन पर आधारित है। इसमें पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह एक नया सिंगल-स्क्रीन सेटअप और ड्राइवर के लिए अलग डिस्प्ले दिया गया है। Range Rover ने पीछे की सीटों के आराम पर भी काफी ध्यान दिया है और दावा किया है कि इसमें इस क्लास में सबसे बेहतरीन लेगरूम मिलता है।

डैशबोर्ड पर एसी वेंट इस तरह लगाए गए हैं कि वो आसानी से दिखाई नहीं देते। वहीं, स्पीकरों को भी केबिन में इस तरह छिपाने के लिए टेक्सटाइल का इस्तेमाल किया गया है। इसका मकसद केबिन को शांत और कंफर्टेबल बनाना है।

इलेक्ट्रिक लॉन्च प्लान

GT को शुरुआत में सिर्फ एक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Range Rover ने पुष्टि की है कि इसमें फुल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ी का विकल्फ भी जोड़ा जाएगा जिससे इस मॉडल में पावरट्रेन के और ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी के साइज, रेंज, चार्जिंग और परफॉर्मेंस की कोई जानकारी नहीं दी है।