Rakul Preet Singh: नितेश तिवारी की 'रामायण' का दिल्ली में 'प्रथम संकल्प' इवेंट हुआ, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई. इस दौरान शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह ने अपने रॉयल लुक से सभी का ध्यान खींच लिया. सिल्क साड़ी और हैवी जूलरी में उनका ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
Share

Rakul Preet Singh Saree Look: शनिवार, 18 जुलाई को दिल्ली में अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का 'प्रथम संकल्प' इवेंट रखा गया. इस खास इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची, जिनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे शामिल थे. इस इवेंट में रकुल प्रीत सिंह ने भी शिरकत की जहां वो येलो साड़ी पहने हुए नजर आईं.
1 / 6

रकुल प्रीत सिंह नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण की बहन 'शूर्पणखा' का किरदार निभा रही हैं. इस इवेंट में पीले रंग की साड़ी में पहुंचीं रकुल प्रीत ने पूरी महफिल ही लूट ली. एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रही हैं.
2 / 6

इन फोटोज को पोस्ट करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, "एक ऐसी चीज का हिस्सा बनना सम्मान की बात है जो जिंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है, हमारा इतिहास, हमारी विरासत, हमारी रामायण. हम दुनिया के सामने भारत को रिप्रेजेंट करते हैं. ये एहसास सचमुच शब्दों से परे है. आप सभी के हमारे साथ इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है."
3 / 6

इंस्टाग्राम पर शेयर इन फोटोज में रकुल प्रीत सिंह ने मस्टर्ड येलो सिल्क साड़ी पहनी हुई है. ये एक ट्रेडिशनल चेक्स पैटर्न की सिल्क साड़ी है, जिसमें गोल्डन जरी का बॉर्डर और पल्लू दिया गया है. इस साड़ी में रकुल प्रीत सिंह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.
4 / 6

रकुल प्रीत सिंह ने इस खूबसूरत साड़ी को एक हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले स्ट्रैपलेस ब्लाउज, ट्रेडिशनल कुंदन चोकर नेकलेस, कमरबंद और ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया. एक्ट्रेस ने इस एथनिक लुक के साथ मिनिमल मेकअप, हाफ ओपन हेयर, गोल्डन बैंगल के साथ रिंग कैरी की.
5 / 6

'रामायण' की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं, जबकि साई पल्लवी देवी सीता, यश रावण का और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं. इनके अलावा, फिल्म में लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है, जिसका पार्ट 1 दिवाली 2026 पर और दूसका पार्ट दिवाली 2027 को थिएटरों में रिलीज होगा.
6 / 6
Follow Us