September 24, 2026

'नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं...', Ramayana में रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर हनुमान अंश की प्रोड्यूसर का रिएक्शन - hanuman ansh producer anupriya nagar on ranbir kapoor playing lord rama in ramayana says quitting non veg is not enougn

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4000 करोड़ के बजट में बन रही मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम (Lord Rama) की भूमिका निभा रहे हैं। 

हाल ही में, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने रामायण में रणबीर के राम की भूमिका निभाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

राम के रोल पर अनुप्रिया का रिएक्शन

अनुप्रिया ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) से तुलना करते हुए अपनी बात रखी और कहा कि सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अनुप्रिया ने कहा- 

शोभिनव सत्या ने महाराज जी का किरदार निभाया। आज भी लोग उन्हें महाराज जी ही मानते हैं। रामायण के मामले में भी ऐसा ही है। फिल्म की टीम उस एक्टर को राम ही मानती है। 

सिर्फ छोड़ने पर बोलीं अनुप्रिया

अनुप्रिया नागर ने यह भी कहा कि सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं होता है। उन्होंने कहा, "जैसा कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है, एक एक्टर का चरित्र और खान-पान सही होना चाहिए। वे किससे मिलते हैं, कहां देखे जाते हैं, कहां जाते हैं- ये सब भी मायने रखता है। भले ही आप सफलता के उस मुकाम पर पहुंच गए हों, फिर भी आपको विनम्र रहना होगा। सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना ही काफी नहीं है।"

Anupriya Nagar

हर रोज हनुमान चालीसा पढ़ती थी टीम

अनुप्रिया नागर ने आगे बताया कि एक दर्शक ने हनुमान अंश देखने से पहले नॉन-वेज छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "सोचिए अगर दर्शक ऐसा कर रहे हैं तो एक्टर की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। नॉन-वेज खाना छोड़ना तो बस एक बात है। ऐसी कई चीजें हैं जो आपको करनी चाहिए। आपको एक संकल्प लेना चाहिए, जैसे हमारी फिल्म के दौरान हमारी पूरी टीम शूटिंग से पहले रोज हनुमान चालीसा का पाठ करती थी।"

आपको मालूम हो कि रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए नॉन-वेज और निकोटिन छोड़ दिया था। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे 'श्रीराम' के भजन, 30 मिनट कम हुआ Ramayana Part 1 का रनटाइम

यह भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा की 'श्री रामायण कथा' से पहले Dev Sharma को ऑफर हुई थी आदिपुरुष और Ramayana, एक वजह से हुए रिजेक्ट