
हनी सिंह ने यश को बताया शानदार
Ramayana: नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार दर्शकों के साथ ही स्टार्स भी कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इस फिल्म में रावण के किरदार में साउथ स्टार यश नजर आ रहे हैं, जिनका लुक देख हर कोई इंप्रेस हो गया है. सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि कई स्टार्स ने भी यश के किरदार और लुक की तारीफ की है. अब इस लिस्ट में रैपर और सिंगर हनी सिंह का नाम भी जुड़ गया है. जी हां, हनी सिंह ने रावण बने यश की जमकर तारीफ की है और उनके किरदार को रणबीर कपूर से भी अच्छा बता दिया है.
रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम राम का किरदार निभा रहे हैं. उनके लुक और रोल को लेकर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए. वहीं कुछ लोगों को रणबीर भगवान राम के रूप में अच्छे भी लगे हैं. लेकिन रावण बने यश हर किसी को पसंद आए हैं. चलिए जानते हैं कि हनी सिंह ने यश की तारीफ में और क्या-क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: आप ही मेरे पहले क्रश थेKBC 18 के सेट पर सुनिधि चौहान ने अमिताभ बच्चन के सामने खोले दिल के राज, बिग बी का आया ऐसा रिएक्शन
हनी सिंह ने यश को बताया शानदार
हनी सिंह ने कहा, “यश भाई बेंगलुरु से हमारे हैं और रावण बने हैं. सच कहूं दोस्तों, मैंने ‘रामायण’ का टीजर देखा है. मैं श्रीराम का बहुत बड़ा भक्त हूं. मेरा रावण से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं. मेरी राय में मुझे यश, रणबीर भाई से ज्यादा अच्छे लगे.” हनी सिंह ने यश को ‘इन्क्रेडिबल’ बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. हालांकि, उन्होंने साथ ही फिल्म को लेकर अपनी उम्मीद भी जाहिर की कि यह दर्शकों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए.
‘रामायण’ को लेकर हनी सिंह ने कही ये बात
हनी सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म बहुत अच्छी बने और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म बहुत अच्छी हो और किसी के सेंटिमेंट्स को हर्ट न करे. जैसी हम बचपन से रामायण देखते आए हैं, जैसी हम दिल्ली और करमपुरा में रामलीला देखते आए हैं, जितनी प्योर थी हमारे लिए, वैसी ही रहे. इसमें कोई छेड़छाड़ न हो, क्योंकि ये हमारे बचपन की भावनाएं हैं.”
रावण का किरदार क्यों निभा रहे हैं यश?
हाल ही में यश ‘आप की अदालत’ में नजर आए थे, जहां उनसे पूछा गया कि बतौर प्रोड्यूसर उनके पास अपनी पसंद की भूमिका चुनने की पूरी आजादी थी, फिर उन्होंने रावण का किरदार क्यों चुना? इस पर यश ने कहा था, “राम की भलाई दिखाने के लिए रावण की बुराई भी तो चाहिए.” उन्होंने समझाया कि भगवान राम की अच्छाई को प्रभावी तरीके से दिखाने के लिए रावण के किरदार में बुराई को भी उतनी ही मजबूती से दिखाना जरूरी है.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More