
रामायण से किसका पहला लुक आया?
Ramayan: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नाम सबसे ऊपर है. ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर तैयार की जा रही इस मेगा-फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी है. हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसके ग्रैंड बजट का खुलासा किया था, जो 4000 करोड़ रुपये है. हालांकि, जैसे ही फिल्म का टीजर, वीडियो या ट्रेलर सामने आए, इंटरनेट पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. खासकर ओवर वीएफएक्स (VFX) के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को ट्रोल भी किया था. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से दो अहम किरदारों के ऑफिशियल पोस्टर्स जारी कर दिए हैं.
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर फैन्स का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. जारी किए गए पोस्टर्स में लारा दत्ता महारानी कैकेयी के लुक में दिख रही हैं. जिनका बेहद दमदार और गंभीर अंदाज छा गया है. वहीं, शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में अपने इंटेंस लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं. दोनों ही एक्टर्स का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कैकेयी और मंथरा का लुक आया सामने
दरअसल लारा दत्ता और शीबा चड्ढा के ‘रामायण’ से फर्स्ट लुक सामने आ गए हैं. जिसे मेकर्स ने ‘रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. तस्वीरों के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. यह कैप्शन फिल्म ‘रामायण’ में रानी कैकेयी और मंथरा (शीबा चड्ढा) के किरदारों और कहानी को असरदार तरह से बयां करता है. वो लिखते हैं: लारा दत्ता- एक रानी, एक मां, दो ऐसे वरदान, जो एक पिता के प्रेम को धोखा दे देंगे. और राम की किस्मत को हमेशा के लिए बदल देंगे. मंथरा के लिए लिखा- एक शातिर दिमाग, जिसकी फुसफुसाहटें एक मां के प्यार को साम्राज्य के सबसे काले दौर में बदल देंगी.
कितनी अमीर हैं लारा दत्ता और शीबा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लारा एक फिल्म या प्रोजेक्ट के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं. अपना खुद का स्किनकेयर ब्रांड Arias चलाती हैं. और कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन भी करती हैं. मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा (पाली हिल) में उनका एक आलीशान घर है. एक्ट्रेस की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ से 68 करोड़ के करीब बताई जाती है.
वहीं दूसरी ओर शीबा चड्ढा हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 15 से 20 करोड़ के आसपास बताई जाती है. दरअसल एक्ट्रेस कई बड़ी फिल्मों और पॉपुलर वेब सीरीज में में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों के अलावा वो लंबे समय से थिएटर और मंच अभिनय से जुड़ी रही हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More