स्मार्टफोन में RAM को बार-बार खाली करना अक्सर अनावश्यक होता है, क्योंकि इसका काम ही ऐप्स के डेटा को अस्थायी रूप से स्टोर करना है। ऐसा करने से बैटरी और प्रोसेसर पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है, जबकि आधुनिक फोन RAM को खुद ही बेहतर ढंग से मैनेज करते हैं।

फोन में RAM खुद खाली करना जरूरी है या नहीं? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूज करते टाइम आपने कई बार ये जरूर सुना होगा कि फोन की RAM खाली करते रहना चाहिए। ऐसे में आज भी बहुत से यूजर्स तो बार-बार Recent Apps को क्लियर करते हैं, ताकि मोबाइल की RAM खाली रहे और डिवाइस फास्ट काम करता रहे, लेकिन क्या ऐसा करना वाकई सही है? तो आपको बता दें इसका जवाब नहीं है।
RAM का काम क्या?
दरअसल, स्मार्टफोन की RAM का काम ही एप्स और सिस्टम के जरूरी डेटा को टेम्पररी तौर पर स्टोर करना होता है। Android और iPhone दोनों ही उपलब्ध RAM का यूज मोबाइल को बेहतर तरीके से चलाने के लिए करते हैं। इसलिए RAM का ज्यादा यूज होना हमेशा इस बात का संकेत नहीं है कि फोन स्लो हो रहा है।
जी हां, अगर आप किसी एप को बार-बार ऑफ करके दोबारा ओपन करते हैं, तो फोन को उस एप का डेटा फिर से RAM में लोड करना पड़ता है। इससे कई मामलों में बैटरी और प्रोसेसर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ सकता है। इसलिए हर कुछ मिनट में Recent Apps को हटाना कोई जरूरी नहीं है।
कब करें RAM को क्लियर?
हालांकि, अगर कोई एप ठीक से काम नहीं कर रहा है, मोबाइल बार-बार हैंग हो रहा है या कोई एप बैकग्राउंड में नॉर्मल यूज से ज्यादा बैटरी और RAM यूज कर रहा है, तो उसे ऑफ करना फायदेमंद हो सकता है। इसी तरह फोन बहुत स्लो हो जाए या किसी एप में समस्या आए तो उसे रीस्टार्ट करना भी ऐसे में मददगार साबित हो सकता है।
खास बात ये है कि आजकल आने वाले एडवांस स्मार्टफोन खुद ही RAM को मैनेज कर लेते हैं। सिस्टम जरूरत पड़ने पर कम यूज होने वाले एप्स को मेमोरी से हटा सकता है और जरूरी एप्स के लिए RAM उपलब्ध तक करा सकता है। इसलिए सिर्फ ज्यादा RAM यूज होते देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। फोन नॉर्मल तरीके से चल रहा है तो RAM को मैन्युअली खाली करने की कोई जरूरत नहीं है।