Raksha Bandhan Special 2026: आज देश भर में धूम-धाम से रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने अंदाज में मना रहे हैं. रक्षा बंधन के मौके सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और अनुपम खेर ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जेनेलिया और प्रीति जिंटा तक कई एक्ट्रेस ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी. सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस खास मोमेंट को शेयर किया है. वहीं, कई सेलेब्स ने रक्षा बंधन के मौके पर अपने भाई-बहनों के लिए प्यार भरा नोट लिखा है. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स ने रक्षा बंधन का त्योहार कैसे मनाया और अपने भाई-बहनों के लिए क्या लिखा.
सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई
रक्षाबंधन पर सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा से राखी बंधवाई है. सोशल मीडिया सलमान का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी कलाई पर बंधी राखियों को दिखाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो चर्चा में आ गया है. हालांकि, यह पूरी तरह साफ नहीं है कि सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा से राखी बंधवाई है लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने ही सलमान के राखियां बांधी होगीं. दरअसल, हर साल अलवीरा और अर्पिता अपने भाईयों को राखी बांधती हैं.
संजय दत्त की बहन ने रक्षा बंधन पर भाई पर लुटाया प्यार
वहीं, रक्षा बंधन पर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपने भाई पर प्यार लुटाया. उन्होंने अपने भाई संजय की यंग ऐज की एक फोटो शेयर करते हुए एक लंबा इमोशनल नोट लिखा. प्रिया ने लिखा, 'बचपन की यादों से लेकर जिंदगी के हर मोड़ तक, कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं. वो प्यार, वो हंसी-मजाक, वो बहस, वो कभी न खत्म होने वाली कहानियां, वो बिना कहे एक-दूसरे को समझ लेना... और यह सुकून कि जिंदगी हमें चाहे कहीं भी ले जाए, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे.'
रणबीर कपूर की बहन ने शेयर की बचपन की तस्वीर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रक्षा बंधन के मौके पर पुरानी यादों को शेयर किया. रिद्धिमा ने रणबीर के साथ बचपन की एक पुरानी फोटो की. उन्होंने इसके साथ लिखा, 'हैप्पी रक्षा बंधन. आई लव यू.' इस फोटो में फैंस को उनके बचपन के दिनों की झलक देखने को मिली. फैंस दोनों की बचपन की फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/28/rakha-bandhan-special-2026-2-2026-08-28-19-31-03.png)
अक्षय कुमार ने बहन को दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
अक्षय कुमार ने अपनी बहन अलका भाटिया बहन के साथ रक्षाबंधन के मौके पर एक फोटो शेयर की. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'रिश्ता वो, जिसमें नोक झोंक भी है और हर मुश्किल में साथ भी है. हर भाई बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/28/raksha-bandhan-special-2026-2026-08-28-19-35-04.png)
सुनील शेट्टी ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन
सुनील शेट्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी फैमिली के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. उन्होंने इसके साथ लिखा 'कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते. सिर्फ तस्वीरें बदलती हैं. हमारी इस छोटी सी दुनिया से लेकर जिंदगी में हमें जो कुछ भी मिला है, वहां तक... मेरी बहनें हमेशा मेरे साथ रहने वाले 'घर' का एक हिस्सा रही हैं. रक्षाबंधन की शुभकामनाएं. तुम्हारा भाई.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/28/raksha-bandhan-special-2026-1-2026-08-28-19-37-19.png)
प्रीति जिंटा ने अपने दोनों भाईयों के बांधी राखी
रक्षा बंधन पर प्रीति जिंटा ने भी अपने भाई मनीष और दीपांकर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई जो आज इसे मना रहे हैं, और मेरे उन दोनों साथियों को भी, जिनके साथ मैंने शरारतें कीं, खुशियां बांटीं और जिंदगी के हर पल को जिया. आप दोनों से बहुत-बहुत प्यार.'
जेनेलिया डिसूजा ने भाई संग शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने इस खास मौके पर भाई निगेल डिसूजा के साथ रक्षा बंधन मनाते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने भाई को तिलक लगाती हुईं और आरती उतारती हुई नजर आईं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हर साल होने वाली लड़ाई... बड़ी बहन को ही हमेशा तोहफे देने और लाड़-प्यार करने वाला होना चाहिए, उल्टा नहीं हो सकता - इसकी इजाजत नहीं है. लेकिन इस बार निगु-पिगु ने 'छोटी गैंग' की मदद ली और मैं बुरी तरह हार गई। रक्षाबंधन की बधाई, निगु-पिगु। मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी.'
कंगना रनौत ने अपने भाई की कलाई पर बांधी राखी
इसके साथ ही बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस ने भी रक्षा बंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ एक खास तस्वीर शेयर की. उन्होंने भाई की अच्छी सेहत, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की अहमियत बताई.
अजय देवगन ने अपनी बहन को रक्षा बंधन पर किया विश
अजय देवगन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन को विश किया. साथ ही उन्होंने तस्वीर के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा, 'हैप्पी रक्षाबंधन मेरी पुरानी दोस्त और पुरानी राइवल को.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/28/raksha-bandhan-special-2026-2-2026-08-28-20-28-22.png)
रणदीप हुड्डा ने बहन से बंधावाई राखी
एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. रणदीप ने इस खास पल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह खुल कर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'हंसी-मज़ाक और दुआएं... बहनों के बिना यह दुनिया कितनी मुश्किल होती! हर साल दलबीर जी की तरफ़ से मुझे राखी भेजने के लिए स्वप्नदीप का शुक्रिया... मुझे उनकी बहुत याद आती है. निर्मल दीदी को उनके प्यार, आशीर्वाद और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद और हां, @Anjalihooda मेरी ज़िंदगी में एक मज़बूत सहारे और फ़रिश्ते की तरह रहने के लिए... और उनकी ज़बरदस्त हंसीं #HappyRakshaBandhan'