Sai Pallavi Inspired Fashion: आज के दौर में जहां बोल्ड फैशन, भारी-भरकम आउटफिट्स और ग्लैमरस स्टाइल का ट्रेंड है, वहीं साई पल्लवी अपनी सादगी भरी फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। हर मौके पर वो हैंडलूम की साड़ियों, हल्के रंगों और पारंपरिक ड्रेपिंग स्टाइल को ही चुनती हैं, तो साई पल्लवी के ये खूबसूरत साड़ी लुक्स आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकते हैं।

राखी फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)

मॉडर्न ग्लैमर से अलग गुलाबी और सुनहरे रंगों के खूबसूरत मेल वाली क्लासिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी, जिसकी सुनहरी बेस पर बारीक गोल्डन जरी का काम, साड़ी के किनारों पर दिया गया गुलाबी बॉर्डर पूरे लुक में एक खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ रहा था। उन्होंने इसे हल्की कढ़ाई और जरी वर्क वाले मैचिंग पिंक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया।

चौड़े सुनहरे बॉर्डर और बारीक कटवर्क से सजी इस साड़ी पर बना फ्लोरल डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। पारंपरिक गोल्डन झुमकों और चूड़ियों के साथ साई पल्लवी ने अपने इस एथनिक अवतार को बेहद एलिगेंट अंदाज में पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें

एथनिक लुक की बात हो तो साई पल्लवी का अंदाज सबसे अलग नजर आता है। उन्होंने रियल जरी हैंडवोवन पिंक कांजीवरम साड़ी के साथ मैचिंग एल्बो-लेंथ ब्लाउज कैरी किया। लंबे स्टेटमेंट ईयररिंग्स, हाथ में ब्रेसलेट और छोटी-सी बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं उनके नेचुरल कर्ली बालों में सजा गजरा, एक ट्रेडिशनल लुक देता है।

साई पल्लवी की अल्ट्रामरीन ब्लू कॉटन में चौड़े सुनहरे बॉर्डर की साड़ी उन पर बेहद एलिगेंट लगता है। खास बात यह थी कि उन्होंने लगभग नो-मेकअप लुक अपनाया, फिर भी उनका चेहरा दमक रहा था। हाथों में गोल्डन चूड़ियां, आधे बंधे बालों में सजा सफेद गजरा और उनकी प्यारी-सी मुस्कान ने इस पारंपरिक लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।

आसमानी रंग की इस साड़ी में खुले बालों के साथ साई पल्लवी चुलबुली लग रही है। यह साड़ी उन्हें मॉडर्न नारी का लुक दे रही है। साथ में स्लीवलेस ब्लाउज, ऑक्सीडाइज्ड ईयर रिंग, ग्लोइंग स्किन और छोटी सी बिंदी इस लुक को कंप्लीट बनाती है।
Sai pallavi saree looks raksha bandhan fashion ethnic style
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On: Jul 24, 2026 | 03:54 PM
