Raksha Bandhan Vidhi: रक्षा बंधन का पर्व हर साल श्रावण पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। ये उत्सव भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं।
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2026: भाई-बहन के प्यार और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन इस बार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार का भाई-बहनों को पूरे साल इंतजार रहता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने और हर मुश्किल समय में उसका साथ देने का वचन देता है। आगे जानिए रक्षा बंधन पर भाई को राखी कैसे बांधें, थाली में क्या-क्या रखें और शुभ मुहूर्त की डिटेल…
रक्षा बंधन 2026 शुभ मुहूर्त
राखी की थाली में क्या-क्या रखें?
कैसे बांधे भाई की कलाई पर राखी?
- सबसे पहले भाई के बैठने के लिए आसन बिछाएं। ध्यान रखें भाई का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। भाई के सामने बहन भी आसन पर ही बैठें।
- सबसे पहले बहन अपने भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक लगाएं। तिलक के ऊपर चावल भी लगाना चाहिए, ऐसा करना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- इसके बाद भाई के हाथ में नारियल रखकर उसकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधे। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाएं।
- राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसे रक्षा का वचन दें। अपनी परंपरा के अनुसार भाई अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लें।
- रक्षा बंधन पर बहन को अपने भाई के घर पर ही भोजन करना चाहिए। इस तरह रक्षा बंधन पर्व मनाने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
राखी बांधते समय कौन-सा मंत्र बोलें?
धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई की कलाई पर राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है—
येन बद्धो बलि राजा दानवेंद्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
अर्थ- जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं। हे रक्षा सूत्र, तुम अपने स्थान से कभी विचलित मत होना।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।