September 27, 2026

Raipur Traffic Plan: कल बंद रहेंगी राजधानी रायपुर की ये सड़कें, झांकी देखने वाले यहां करेंगे अपने वाहनों का पार्क, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रायपुरः Ganesh Visarjan Jhanki 2026 राजधानी रायपुर में 28 सितंबर सोमवार को गणेश झांकी चल समारोह के चलते शहर में शाम 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। DCP ट्रैफिक अर्चना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदा चौक से महादेव घाट विसर्जन स्थल तक झांकी मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। टाटीबंध, भनपुरी, तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

Ganesh Visarjan Jhanki 2026 वहीं शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली, पुरानी बस्ती और कंकालीपारा सहित कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह में शामिल होने रायपुर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, रजबंधा मैदान, शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान, सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान, भैंसथान मैदान, जवाहर मार्केट और हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है।

3 दिन जर्जर भवन बंद रखने की अपील (Ganesh Visarjan Jhanki 2026)

निगम प्रशासन ने भवन मालिकों से अपील की है कि झांकी के एक दिन पहले, झांकी वाले दिन और एक दिन बाद यानी कुल 3 दिन जर्जर भवनों को बंद रखें और इस दौरान किसी अन्य स्थान पर रहें। निगम प्रशासन के मुताबिक, इससे झांकी के दौरान जर्जर भवनों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटना और जनहानि को रोका जा सकेगा। भवन मालिकों से शहर हित में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। झांकी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में जर्जर भवनों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Dhamtari Crime News: लॉज के अंदर इस हाल में मिली युवती, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची थी कवर्धा से
  • Hathras Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिले पति-पत्नी, नजारा देख लोग भी रह गए हैरान, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस 
  • Fixed Deposit Rule Change: FD कराने से पहले पढ़ लें ये खबर! 1 अक्टूबर से बदलेगा ये नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर पड़ेगा क्या असर?