CG Krishi Vishwavidyalaya DA Hike: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।
विवि के प्रोफेसर्स, साइंसटिस्ट और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है।
विश्वविद्यालय ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि रिटायर्ड प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों की पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामलों के निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यहां बता दें, यह जानकारी पेंशन और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच दी गई है।
42 में से 15 लोगों को मिल रही 90% पेंशन
विश्वविद्यालय के अनुसार, हाल के समय में रिटायर्ड हुए 42 प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों में से 15 को 90 प्रतिशत पेंशन स्वीकृत कर भुगतान किया जा रहा है। वहीं 15 अन्य मामलों को सत्यापन के लिए स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय (Audit Directorate) भेजा गया है।
मंजूरी मिलते ही इनका पेमेंट शुरू कर दिया जाएगा। जबकि 12 अन्य मामले अभी प्रोसेस में हैं।
सेवा नियमों में विसंगति, अटके मामले
विवि प्रशासन ने बताया कि कुछ मामलों में नियुक्ति संबंधी सेवा शर्तों में विसंगतियों के कारण लेखा और ऑडिट स्तर पर आपत्तियां आई हैं। इन मामलों को राज्य शासन के पास मार्गदर्शन के लिए भेजा गया है।
हालांकि, प्रभावित कर्मचारियों को मानवीय आधार पर 90 प्रतिशत पेंशन अंतरिम राहत के रूप में दी जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भर्ती के नए नियम लागू: आवेदन के बाद नहीं बदल सकेंगे विभाग और पोस्ट, मेरिट ही होगी फाइनल लिस्ट
साइंसटिस्ट की रिटायरमेंट Age बढ़ाने का प्रस्ताव भी लटका
विश्वविद्यालय ने बताया कि साइंसटिस्ट की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का प्रस्ताव प्रबंध मंडल से मंजूर कर दिया है और इसे अब राज्य शासन के पास भेजा गया है। इस पर शासन से मार्गदर्शन का इंतजार है।
ये खबर भी पढ़ें: CG Mahtari Vandan Yojana: माताओं-बहनों के खातों में पहुंचे पैसे, सीएम साय ने जारी की योजना की 30वीं किस्त, अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर:MP Govt Employees CPCT: सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने में पास करनी होगी सीपीसीटी, 40 साल से अधिक की उम्र के कर्मचारियों को भी छूट नहीं, कटेगा वेतन