August 14, 2026

Raipur Crime News: लहूलुहान हुई राजधानी!.. प्रेम-प्रसंग के चलते एक ही दिन में कत्ल की दो वारदातों से दहल उठा रायपुर, अब इस इलाके में युवक को उतारा मौत के घाट

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से एक तरफ जहां पुलिस की टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर में एक के बाद एक बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। रायपुर में शुक्रवार के दिन हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है। दोनों ही मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं। पहले मामले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। वहीं दूसरे मामले में प्रेम प्रसंग के चलते ही एक युवक की हत्या कर दी गई। राजधानी में एक के बाद एक हुई दो हत्याओं के बाद रायपुर पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित AIIMS अस्पताल के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई। यहां युवती के साथ आए युवक ने परम सिंह नाम के युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान परम सिंह कार की छत पर चढ़ गया था। इसके बाद आरोपी युवक कुछ दूर जाने के बाद ब्रेक मारा। (Raipur Crime News) ब्रेक लगने के बाद युवक कार से साइड पर गिरा और इसके बाद आरोपी उसे घसीटता हुआ ले गया। थोड़ी दूर जानें के बाद परम सिंह सड़क किनारे गिर गया और आरोपी युवक अपनी कार लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने युवती को लिया हिरासत में

Raipur Crime News: इस पूरी वारदात की जानकारी मिलते ही आमानाका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अप्पने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के साथ आई युवती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम युवती से पूछताछ कर रही है और आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बॉयफ्रेंड ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार की दोपहर में राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में रिमन मंडावी नाम की युवती अपने बॉयफ्रेंड कृष्ण कुमार भरद्वाज के साथ होटल के कमरा नंबर 401 में रुकी हुई थी। (Raipur Crime News) इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद युवक ने अपने पास रखा चाकू निकाला और युवती पर हमला कर दिया।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Agra Viral Video: मेटाडोर में आए शख्स ने कूड़ेदान में फेंके तिरंगे और भगवा झंडे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, आप भी देखें यहां 
  • Van Mitra Honorarium Hike 2026: आख़िरकार बढ़ गया मानदेय.. CM ने दी स्वतंत्रता दिवस की सौगात.. इस विभाग के कर्मचारियों के सैलरी में हो गया बड़ा इजाफा
  • Karregutta Tiranga Yatra : जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां फहरा तिरंगा! 600 KM की यात्रा के बाद कर्रेगुट्टा पर ऐतिहासिक ध्वजारोहण