Rain in Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में आज तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं IMD ने लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में झमाझम बारिश।
- Published: 04 Sep 2026, 04:58 PM IST
- Last Updated: 04 Sep 2026, 04:58 PM IST
Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में आज 4 सितंबर शुक्रवार को कई इलाकों में तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को काफी हद तक चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों के साथ-साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग की तरफ से कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
लगातार बारिश होने के कारण इलाकों में पानी भरने की समस्या देखने को मिली है, जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई, लेकिन जन्माष्टमी के चलते स्कूल-कॉलेज और तमाम दफ्तरों में छुट्टी होने की वजह से ट्रैफिक की समस्या ज्यादा नहीं रही।
मौसम विभाग का नया अपडेट
मौसम विभाग ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर एरिया में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश (50 से 100 मिमी) होने की संभावना है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। जिनके झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और बेहद जरूरी होने पर ही बारिश के दौरान बाहर निकलने की सलाह दी है।
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसमस का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक अच्छी तरह से चयन निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसून की अक्षीय रेखा भी सक्रिय है और यह श्रीगंगानगर से होकर निम्न दबाव वाले क्षेत्र तक गुजर रही है। इसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है।
राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर के खंडार में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, करौली, टोंक, बारां, कोटा और झालावाड़ में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।