October 4, 2026

Rain Alert Latest News: 2 साइक्लोनिक सिस्टम और 3 ट्रफ से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में एक बार फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | IBC24

नई दिल्ली। Heavy rains in country देश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते भी कई राज्यों में इसका असर तेज होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन ट्रफ रेखाएं और दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

Heavy rains in country मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम और आसपास के निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, पूर्वोत्तर बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक झारखंड और गंगा पश्चिम बंगाल से होकर एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके अलावा दक्षिण बिहार से विदर्भ तक पूर्वी मध्य प्रदेश के रास्ते एक अन्य ट्रफ सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के चलते पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय है मौसमी सिस्टम

दक्षिणी प्रायद्वीप में मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे जुड़ी ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और उत्तरी केरल से होते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। इसके असर से तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का दौर भी बना रहेगा। दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भी फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है। यानी देश के एक हिस्से में जहां बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में मौसम ज्यादा सक्रिय नहीं रहेगा।

  • Nagpur Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चार वर्षीय मासूम समेत इतने लोगों की हुई मौत, एक घायल बच्चे का इलाज जारी
  • Drishyam 3 Box Office Collection: ढाई घंटे की फिल्म... लेकिन जलवा ऐसा कि बॉक्स ऑफिस भी हैरान! तीसरे दिन बरसे नोट, सिर्फ 2 दिन में 138 करोड़ के पार
  • Kohli Centuries Against All Teams: क्या अपना 100 शतक पूरा कर पाएंगे किंग कोहली?.. जानें किन देशों के खिलाफ लगा चुके हैं कितनी सेंचुरी..
  • KCC Loan Limit: किसान क्रेडिट कार्ड से कितने लाख मिलेंगे? किसी को 1 लाख तो किसी को 5 लाख रुपये तक, जानिए किस किसान को कितनी रकम!
  • Akhilesh Yadav dissolved SP Executive Committee: अखिलेश यादव ने अचनाक भंग किया कार्यकारिणी, जिला और महानगर के सभी अध्‍यक्ष बर्खास्त, जानें हैरान कर देने वाली वजह 
  • Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो