रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी (Railway Apprentice) खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर बन गया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में 10वीं पास और आईटीआई धारक अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा।
रेलवे भर्ती सेल प्रयागराज के तहत उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 1853 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। 7 जुलाई 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क Railway Apprentice
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
बिना परीक्षा होगा चयन Railway Apprentice
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी सबसे पहले उत्तर मध्य रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन (Railway Apprentice) करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें। सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Back to top button