July 14, 2026

RailOne ऐप से मिनटों में बुक करें Platform Ticket, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यूटिलिटी

  • Authored by: गौरव तिवारी
  • Updated Jul 14, 2026, 03:33 PM IST

सिर्फ टिकट बुकिंग ही नहीं यह ऐप ट्रेन ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर करने और कोच की सही लोकेशन तक की जानकारी देता है। अगर आप इस ऐप को फोन में इंस्टाल करते हैं तो आपको ट्रेन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए किसी दूसरे ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

इंडियन रेलवे के इस ऐप से आप घर बैठे प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

RailOne App Platform Ticket: भारतीय रेलवे का RailOne App एक सुपर ऐप है जो करोड़ों ट्रेन यात्रियों को बड़ी सहूलियत देता है। यह एक अकेला ऐप ट्रेन यात्रियों को भारतीय रेलवे की कई सारी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। अगर आप बहुत अधिक सफर करते है और अब तक इस ऐप को इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको इसके बारे में जरूर जानन चाहिए। इस ऐप के जरिए आप रिजर्व टिकट से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक बुक कर सकते हैं।

सिर्फ टिकट बुकिंग ही नहीं यह ऐप ट्रेन ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर करने और कोच की सही लोकेशन तक की जानकारी देता है। अगर आप इस ऐप को फोन में इंस्टाल करते हैं तो आपको ट्रेन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए किसी दूसरे ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन तो आप इसे सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हीं अगर आपके पास आईफोन है तो आप इसे App Store से डाउनलोड कर पाएंगे। डाउनलोड और इंस्टालेशन के बाद आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। अगर आपने IRCTC में पहले से अकाउंट बना रखा है तो आप यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से डायरेक्ट इस ऐप पर लॉगइन कर पाएंगे। ध्यान रहे कि नए यूजर्स अपने फोन नंबर और ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए भी लॉगइन कर सकते हैं।

प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग का प्रॉसेस

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर RailOne ऐप डाउनलोड करें और उसे खोलें।
  • mPIN का इस्तेमाल करके ऐप को लॉग इन करें।
  • अब आपको ‘Journey Planner’ सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां पर आपको ‘Platform’ का ऑप्शन मिलेगा इस पर टैप करें।
  • ध्यान रहे कि आगे बढ़ने के लिए लोकेशन एक्सेस के लिए आपको परमिशन देना होगा।
  • अब आपको ‘At Station’ या ‘Outside Station’ का ऑप्शन मिलेगा।
  • अगर ‘Outside Station’ से बुकिंग कर रहे हैं, तो रेलवे स्टेशन चुनें और लोगों की संख्या डालें।
  • ‘Pay’ पर क्लिक करें और R-Wallet, UPI या दूसरे डिजिटल पेमेंट तरीकों से पेमेंट पूरा करें।
  • बुकिंग पूरी होने के बाद, आप RailOne ऐप के ‘My Bookings’ सेक्शन में अपना प्लेटफॉर्म टिकट देख सकते हैं।

Gaurav Tiwari

गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

  • Hindi News
  • Utility-News

End of Article