September 19, 2026

Radha Ashtami 2026 : बरसाना में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए राधा रानी के दर्शन

Radha Ashtami 2026 : बरसाना के प्रसिद्ध श्री लाडली जी यानी श्री राधा रानी मंदिर (Barsana Radha Ashtami Celebration) में राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) का पर्व पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव (Radha Rani Janmotsav) में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। पूरे धाम में दिनभर ‘राधे-राधे’ के जयकारे गूंजते रहे।

राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह करीब 4 बजे श्री राधा रानी का जन्माभिषेक किया गया। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लाडली जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक बधाई गीत और समाज गायन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

फूलों और रोशनी से सजा बरसाना

'राधे-राधे' के जयकारों से गूंजा Barsana, राधा अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब !

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित बरसाना के सुप्रसिद्ध श्री राधा रानी (लाडली जी) मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर तड़के करीब 4 बजे… pic.twitter.com/yoDdtnIs5A

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 19, 2026

राधा रानी के जन्मोत्सव (Radha Rani Janmotsav Mathura) को लेकर श्रीजी मंदिर के साथ पूरे बरसाना धाम को खास तरीके से सजाया गया था। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी के साथ फूलों की आकर्षक सजावट की गई। जन्मोत्सव की झलक पाने और राधा रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

ये भी पढ़ें:Breaking News Live Update 19 September: DUSU Election 2026 मतगणना में ABVP आगे, अध्यक्ष और सचिव पद पर बढ़त, जानें किसका पलड़ा भारी

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए जोन और सेक्टर स्कीम लागू की गई। बरसाना में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों की टीमें भी सक्रिय रहीं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई। पुलिस ने अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती। राधा अष्टमी के इस भव्य आयोजन ने पूरे बरसाना को भक्तिरस में रंग दिया। मंदिर से लेकर गलियों तक हर तरफ राधा रानी के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।

ये भी पढ़ें:Lalbaugcha Raja Donation: 3 दिन में लालबागचा राजा के दरबार में आया 3.18 करोड़ का चढ़ावा, कैश के साथ सोना-चांदी भी मिली

लेखक