Premanand Maharaj Radha Ansh Film Project: बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) से प्रभावित होकर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के जीवन पर भी फिल्म बनाने की तैयारी है। इसका नाम राधा अंश (Radha Ansh) होगा। इसके लिए फिल्म मेकर से बात हो गई है। प्रेमानंद महाराज से अनुमति मिलने के बाद इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
दरअसल वैष्णव किन्नर अखाड़ा (Kinnar Akhada) की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने हनुमान अंश से प्रभावित होकर प्रेमानंद महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म (Fils) बनाने की इच्छा जताई है। इसका नाम उन्होंने राधा अंश रखने का सोचा है। उनके अनुसार इसके लिए पहले संत प्रेमानंद महाराज से अनुमति ली जाएगी। यदि वे इसे लेकर स्वीकृति देते हैं तो जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
Stock Market Crash: कारोबार के आखिरी दिन खुलते ही अचानक मार्केट हुआ क्रैश, भर-भराकर टूटे ये दिग्गज शेयर
टीम ने प्रोजेक्ट पर जताई सहमति
शंकराचार्य सखी ने मीडिया (Media) से बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म को लेकर फिल्म मेकर टीम से शुरुआती बातचीत हो चुकी है और टीम ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सहमति भी जताई है। अब संत प्रेमानंद महाराज और उनके शिष्यों से आधिकारिक अनुमति लेने के लिए उनसे मुलाकात की जाएगी। फिल्म में कलाकारों का चयन भी उनके शिष्यों की सलाह के आधार पर किए जाने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें:Hanuman Ansh: थियेटर्स में हनुमान अंश के शो में क्यों खाली रहती है '9 नंबर' कुर्सी, जानें किसके लिए रिजर्व रहती है सीट?
हनुमान अंश के बाद अब ‘राधा अंश’ बनाने का विचार
जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने कहा कि बाबा नीब करौरी (Baba Neeb Karori) महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने देश-दुनिया में लोगों को राम और हनुमान (Lord Hanuman) की भक्ति से जोड़ा है। इसी से उनके मन में अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर ‘राधा अंश’ फिल्म बनाने का विचार आया।
उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर अपनी फिल्म मेकर (Film Maker) टीम से बातचीत हो चुकी है और टीम भी इसके लिए तैयार है। अब वह जल्द ही संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। फिल्म में कौन-कौन लोग होंगे, इसका फैसला संत प्रेमानंद महाराज का परिकर करेगा। उनकी सलाह के मुताबिक ही कलाकारों का चयन किया जाएगा।
Bank Unions Strike Today: आज पूरे देश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, अटक सकते हैं आपके काम, क्या कल खुलेंगे बैंक
हिमांगी सखी ने कहा कि वह बचपन से ही ब्रज में रही हैं। उनका बचपन ब्रज की कुंज गलियों में बीता है और उनका मन हमेशा से राधा भक्ति में रमा रहा है। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ‘राधा अंश’ बनाने का विचार उनका निजी विचार है और अभी संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से उनकी मुलाकात नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज की सहमति मिलने के बाद फिल्म पर आगे काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद बहुत जल्द फिल्म का प्रोमो (Film Promo) तैयार करने की योजना है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज का अजीब बयान, Bigg Boss 20 को कहा 'Divorce Special' , कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान