August 11, 2026

Raaka: प्रेग्नेंट लेडी के रोल में दिखाई देंगी Deepika Padukone, जान्हवी-रश्मिका का ऐसा होगा किरदार

Image

'राका' में ऐसा होगा इन अदाकाराओं का किरदार

Deepika Padukone Role in Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। एटली के निर्देशन में बन रही यह साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट कहानी में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि चारों अदाकाराओं के किरदार एक-दूसरे से अलग होंगे और फिल्म की बड़ी कहानी से जुड़े रहेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jr NTR के कंधे की होगी सर्जरी, 'ड्रैगन' की शूटिंग में हो सकती है देरी)

प्रेग्नेंट महिला के किरदार में दीपिका पादुकोण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म में एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार मुश्किल परिस्थितियों में अपनी जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा। बताया जा रहा है कि दीपिका की कहानी पौराणिक और वैदिक काल की पृष्ठभूमि से जुड़ी होगी। ऐसे में उनका किरदार फिल्म की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

आदिवासी रानी बनेंगी जाह्नवी कपूर

दीपिका की मदद करेंगी रश्मिका मंदाना

फिल्म में रश्मिका मंदाना का किरदार भी दीपिका पादुकोण की कहानी से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका का किरदार मुश्किल परिस्थितियों में दीपिका के किरदार की मदद और उसकी रक्षा करता नजर आएगा। कहानी आगे बढ़ने के साथ दोनों किरदारों का कनेक्शन और भी महत्वपूर्ण हो सकता है। रश्मिका का किरदार दीपिका के किरदार को खतरनाक परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करता दिखाई दे सकता है।

मृणाल ठाकुर भी निभाएंगी अहम भूमिका

इसके अलावा मृणाल ठाकुर भी ‘राका’ का हिस्सा बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका किरदार फिल्म की आधुनिक समय की कहानी से जुड़ा होगा और वह अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आ सकती हैं। मृणाल के किरदार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने उनकी भूमिका को सीक्रेट रखा है, जिससे फिल्म को लेकर रहस्य और बढ़ गया है।

अलग-अलग दौर की कहानी में नजर आएंगे किरदार

‘राका’ को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कहानी अलग-अलग दुनिया और समय के दौर से होकर गुजर सकती है। फिल्म में साइंस-फिक्शन, एक्शन और पौराणिक तत्वों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका, जाह्नवी, रश्मिका और मृणाल के किरदार आखिरकार अल्लू अर्जुन की कहानी से कैसे जुड़ते हैं।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article