September 17, 2026

गायब हो गया है आपका आधार कार्ड? घर बैठे मिनटों में ऑर्डर करें आधार का PVC कार्ड

Thu, 17 Sep 2026 07:03 PM IST

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 17 Sep 2026 07:03 PM IST

सार

Order Aadhaar PVC: अगर आपका आधार कार्ड काफी पुराना है या फट गया है तो आप मात्र 75 रुपये में घर बैठे एटीएम जैसा आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसे ऑर्डर करने की पूरी प्रक्रिया जानते हैं।

PVC Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो गया है या पुराना कागज का कार्ड फट गया है, तो आप चाहें तो PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब सभी नागरिकों को एक नया और बेहद मजबूत पीवीसी आधार कार्ड घर बैठे ऑर्डर करने की सुविधा देता है।

यह कार्ड बिल्कुल एटीएम कार्ड जैसा प्लास्टिक का होता है, जो पानी में खराब नहीं होता और आपकी जेब या पर्स में लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इसे केवल 75 रुपये शुल्क देकर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है।

Lost Your Aadhaar Card? Order a Durable PVC Aadhaar Card Online in Minutes in hindi

क्यों खास है यह PVC आधार कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

क्यों खास है यह PVC आधार कार्ड?

  • एटीएम कार्ड जितना मजबूत, टिकाऊ और जेब में रखने में बहुत आसान।
  • सुरक्षा के लिए इसमें क्यूआर कोड, होलोग्राम और माइक्रोटेक्स्ट जैसी सुविधाएं हैं।
  • यह सरकारी और गैर-सरकारी सभी कामों के लिए पूरी तरह से मान्य होता है।

Lost Your Aadhaar Card? Order a Durable PVC Aadhaar Card Online in Minutes in hindi

घर बैठे ऑर्डर करने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे ऑर्डर करने की प्रक्रिया

  • UIDAI की वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं और 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' चुनें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। आपने मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें।
  • अगर मोबाइल नंबर लिंक न हो, तो किसी दूसरे नंबर से भी ओटीपी देकर आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Lost Your Aadhaar Card? Order a Durable PVC Aadhaar Card Online in Minutes in hindi

मात्र 75 रुपये में आसान भुगतान - फोटो : AdobeStock

मात्र 75 रुपये में आसान भुगतान

  • पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको सिर्फ 75 रुपये का मामूली शुल्क देना होगा।
  • यह भुगतान आप यूपीआई, पेटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
  • इस 75 रुपये के शुल्क में ही स्पीड पोस्ट का पूरा खर्च भी शामिल रहता है।

विज्ञापन

Lost Your Aadhaar Card? Order a Durable PVC Aadhaar Card Online in Minutes in hindi

सीधे आपके घर पहुंचेगा नया कार्ड - फोटो : Adobe Stock

सीधे आपके घर पहुंचेगा नया कार्ड

  • ऑर्डर पूरा होने के बाद UIDAI आपका नया कार्ड प्रिंट करेगा।
  • इसके बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से इसे आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा।
  • लगभग 15 दिनों के भीतर यह आपके घर के पते पर पहुंच जाता है। आप वेबसाइट पर अपने SRN नंबर से स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।