September 11, 2026

Putin Aurus Senat: 'पहियों पर चलता-फिरता किला' है पुतिन की बुलेटप्रूफ कार, जानें फीचर्स और स्पीड

Brics Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन की Aurus Senat को 'पहियों पर चलता किला' कहा जाता है। जानें 598 HP इंजन, बुलेटप्रूफ सुरक्षा, स्पीड और इस खास राष्ट्रपति कार की खूबियां।

Putin Aurus Senat Limousine Features: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS Summit के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ उनका बड़ा सुरक्षा काफिला भी भारत आया है। इसमें उनका खास तौर पर तैयार किया गया राष्ट्रपति विमान, जिसे अक्सर 'फ्लाइंग क्रेमलिन' कहा जाता है, और उनकी बुलेटप्रूफ Aurus Senat Limousine भी शामिल है। दुनिया के कई बड़े नेता विदेश यात्राओं के दौरान अपने निजी या राष्ट्रपति विमान का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पुतिन की विदेश यात्राओं की एक खास बात यह है कि उनकी खास कार भी उनके साथ पहुंचती है।

Aurus Senat क्यों है दुनिया की सबसे सीक्रेट CAR

  • पुतिन की Aurus Senat दुनिया की सबसे सुरक्षित और सुरक्षा कारणों से सबसे ज्यादा सीक्रेट रखी जाने वाली गाड़ियों में से एक है।
  • करीब 25 वर्षों से रूस की सत्ता के शीर्ष पर रहे पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत है और उनकी कार भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।
  • यह कार पिछले साल चीन में हुए Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit के दौरान भी चर्चा में आई थी।
  • उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतिन के साथ Aurus Senat में बैठने की तस्वीरें सामने आई थीं।

पुतिन के काफिले में कितनी कारें होती हैं?

  • पुतिन के सुरक्षा काफिले में आमतौर पर करीब दो दर्जन कारें शामिल होती हैं। हालांकि, विदेश यात्राओं के दौरान राष्ट्रपति की यात्रा के लिए उनकी खास बुलेटप्रूफ और धमाके-रोधी Aurus Senat का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसी वजह से इस कार को कई बार 'पहियों पर चलता किला' भी कहा जाता है। यह एक बड़ी लग्जरी लिमोजीन है, जिसे रूसी कार निर्माता Aurus Motors ने तैयार किया है।
  • Aurus Motors रूस के सरकारी रिसर्च इंस्टीट्यूट NAMI, Solers JSC और UAE की Tawazun Holding का जॉइंट वेंचर है।

ये भी देखें : Brics Summit 2026: दिल्ली के जिस होटल में रुके व्लादिमीर पुतिन जानें उसका एक रात का किराया

2018 में पेश हुई थी Aurus Senat

  • Aurus Senat को साल 2018 में पेश किया गया था। यह रूस के Kortezh Project का हिस्सा थी।
  • Kortezh रूस का ऐसा कार्यक्रम है, जिसके तहत सरकारी इस्तेमाल के लिए देश में ही लग्जरी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां तैयार की गईं।
  • Aurus Senat का डिजाइन सोवियत दौर की ZIS-110 Limousine से इंस्पायर्ड है। रूस इस कार का आम लोगों के लिए भी एक वर्जन बनाता है।
  • इसकी उत्पादन क्षमता काफी सीमित है और सालाना करीब 120 यूनिट ही तैयार की जाती हैं।
  • दमदार हाई सिक्योरिटी फीचर्स और मार्डर्न टेक्नोलॉजी की वजह से इसकी कीमत लगभग 4.8 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।

Aurus Senat का इंजन कितना दमदार है?

  • पुतिन की Aurus Senat में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करता है।
  • इसका इंजन करीब 598 हॉर्सपावर की ताकत और 880 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

Aurus Senat की लंबाई और स्पीड

  • आकार के मामले में भी Aurus Senat काफी बड़ी कार है। इसकी लंबाई 5,630 mm, चौड़ाई 2,000 mm और ऊंचाई 1,700 mm है। इसका व्हीलबेस 3,300 mm है।
  • कार की टॉप स्पीड करीब 160 kmph बताई गई है। यह करीब 9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें : Putin Security: बॉडीगार्ड से बुलेटप्रूफ कार तक, कैसे चलता है पुतिन का हाई-सिक्योरिटी काफिला?

Aurus Senat में कैसी सुरक्षा मिलती है?

  • Aurus Senat को राष्ट्रपति के काफिले के लिए बेहद मजबूत सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • इसकी बॉडी में मजबूत सुरक्षा कवच दिया गया है और कार को बुलेटप्रूफ तथा धमाके से सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया गया है।
  • कार में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें एक्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद हैं।
  • इनके अलावा कार की सुरक्षा व्यवस्था को राष्ट्रपति के उच्च सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयार किया गया है।

कार का इंटीरियर भी बेहद लग्जरी

  • Aurus Senat सिर्फ सुरक्षा के लिए ही खास नहीं है, बल्कि इसके अंदर का हिस्सा भी काफी शानदार है। इसमें बेहतरीन लेदर, वुड ट्रिम और आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे बहुत ज्यादा गर्मी या कड़ाके की ठंड जैसे मुश्किल मौसम में भी इस्तेमाल किया जा सके।
  • यानी Aurus Senat में लग्जरी, ताकत और सुरक्षा तीनों का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
  • यही वजह है कि यह पुतिन के विदेश दौरों के दौरान उनके सुरक्षा काफिले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रहती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।