August 30, 2026

Punjab Weather Today: पंजाब के इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें IMD का बड़ा अपडेट

August 30, 2026

Punjab Weather Today: पंजाब के इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें IMD का बड़ा अपडेट

Punjab Weather Today: पंजाब में इन दिनों बारिश की कमी के चलते उमस और गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बाकारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। आज, 30 अगस्त को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज के साथ मौसम खराब होने की भी आशंका है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक 30 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और एक-दो बार गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में अधिकतम तापमान में करीब 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से लगभग 2.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब में अब तक 32 फीसदी बारिश की कमी

मानसून सीजन के दौरान पंजाब में अब तक सामान्य के मुकाबले करीब 32 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश काफी कम हुई है, जिसके कारण तापमान और उमस में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

शनिवार को पठानकोट और रोपड़ में करीब 1-1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में भी बारिश हुई, लेकिन इसकी मात्रा रिकॉर्ड करने योग्य नहीं रही। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 33.1 से 37.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी ट्रफ इस समय अमृतसर के आसपास से गुजर रही है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से वातावरण में नमी बनी हुई है।

इसके चलते पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल पूरे प्रदेश में व्यापक और लगातार बारिश होने के आसार कम हैं। आने वाले समय में मौसम गर्म और उमस भरा रहने के साथ-साथ कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट किया है। कुछ इलाकों में सतही हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माण वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है। बारिश होने के बावजूद लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

तमिलनाडु में भी मौसम विभाग की चेतावनी

उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी मौसम को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इससे गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…

दक्षिणी तमिलनाडु के तट से दूर समुद्री इलाकों के लिए मछुआरों को विशेष चेतावनी जारी की गई है। 31 अगस्त तक समुद्र में करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को दक्षिणी तमिलनाडु, मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन सागर के तटीय पानी में जाने से बचने की सलाह दी है।