August 1, 2026

Punjab Paper Leak Protest: चंडीगढ़ में ABVP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग| Navbharat Live

विज्ञापन

सार

ABVP Protest Chandigarh: चंडीगढ़ में ABVP ने कथित पेपर लीक को लेकर भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे और CBI जांच की मांग तेज हो गई है।

Punjab Paper Leak Protest: ABVP protests in Chandigarh, demands resignation of Education Minister Harjot Singh Bains

चंडीगढ़ में एबीवीपी का प्रदर्शन,(सोर्स-एआई नीर्मित)

विस्तार

ABVP Punjab Paper Leak Education Minister Resignation Demand: पंजाब में कथित पेपर लीक का मामला अब राजनीतिक और छात्र आंदोलन का बड़ा मुद्दा बन गया है। राजधानी चंडीगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। यह विरोध फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर किया गया।

हालांकि, पंजाब सरकार ने पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मामला हाईटेक उपकरणों के जरिए नकल का है, न कि प्रश्नपत्र लीक का। दूसरी ओर, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस ने फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान एक अंतरराज्यीय नकल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब इस पूरे विवाद ने राज्य की राजनीति और भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक के आरोप किए खारिज

बता दें कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि यह प्रश्नपत्र लीक का मामला नहीं, बल्कि हाईटेक उपकरणों के जरिए नकल करने की कोशिश का मामला है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने समय रहते कार्रवाई की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए। मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए मामले को गलत तरीके से पेश कर रहा है, जबकि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

Chandigarh: Panjab University’s Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) staged a protest outside the residence of Punjab Education Minister Harjot Singh Bains in Chandigarh pic.twitter.com/HrWpTJwvEp — IANS (@ians_india) August 1, 2026

पुलिस ने नकल गिरोह का किया था भंडाफोड़

दरअसर पंजाब पुलिस ने 19 जुलाई को फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान सक्रिय एक अंतरराज्यीय नकल गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के 11 सदस्यों और 10 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में नकल कराने की कोशिश की जा रही थी। इसी घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर पेपर लीक के आरोप लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ा विवाद, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा 29 ऑटो कंपनियां लिखित गारंटी देने से बच रही

सरकार और विपक्ष के दावों में टकराव

जहां विपक्ष लगातार पेपर लीक के आरोप लगा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है कि उसके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। सरकार का दावा है कि विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए झूठा नैरेटिव तैयार कर रहा है क्योंकि उसके पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच कराने में सरकार को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Follow Navbharatlive whatsapp