October 3, 2026

Priyanka Kakkar Attacks on Kejriwal: आम आदमी पार्टी छोड़ते ही निशाने पर सीधे केजरीवाल, कहा- “बंगला-गाड़ी नहीं लेने का था वादा, अब प्राइवेट प्लेन में घूम रहे”… सुनें प्रियंका कक्कड़ को | IBC24

Priyanka Kakkar Attacks on Kejriwal: नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के गठन के समय से ही पार्टी से जुड़ी वरिष्ठ महिला नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने AAP को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस का दामन भी थाम लिया है। कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, पाला बदलने के साथ ही उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोला।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

केजरीवाल को लिया निशाने पर

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी के नेता कभी बंगला और गाड़ी नहीं लेने का दावा करते थे, लेकिन आज वे प्राइवेट प्लेन में सफर कर रहे हैं। पार्टी के गठन के दौरान कई बड़े नाम इससे जुड़े थे, लेकिन पार्टी उन्हें अपने साथ बनाए नहीं रख पाई।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि राजस्थान के एक नेता को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे नेताओं को पार्टी की कमान सौंपी जा रही है, जिन्होंने कभी बूथ स्तर पर काम नहीं किया है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

राहुल गांधी के प्रयासों को सराहा

Priyanka Kakkar Attacks on Kejriwal: प्रियंका कक्कड़ ने यह भी कहा कि आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अकेले ऐसे नेता हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) पर गंभीर आरोप भी लगाए।

कक्कड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने हम सभी को बताया कि किस तरह लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) वोट चोरी करके मोदी जी के खाते में डाल रहे हैं और हमें इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि हम सभी राहुल गांधी और कांग्रेस की इस लड़ाई में साथ आएं, ताकि भारत की विचारधारा को जीवित रखा जा सके।

BIG SURPRISE 🚨 AAP’s Priyanka Kakkar joins Congress.

HUGE Setback for AAP-CJP 😳 pic.twitter.com/ahJCbfPUWY

— News Algebra (@NewsAlgebraIND) October 3, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

Hatta Suicide News : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। मां के निधन की सूचना पर किया सुसाइड

केन्या में सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत, अधिकतर कैथोलिक तीर्थयात्री

बिहार: पटना में कार के भीतर मिला वृद्ध का शव, खुदकुशी का संदेह

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर बीएसएफ की कार्रवाई में दो लोगों की मौत पर विरोध जताया

चश्मा पहने वानर की वायरल तस्वीर पर हो गया खुलासा, श्रीरामायण कथा के प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, कहा- पहले पूरी फिल्म देखिए