July 18, 2026

Priyanka Chopra Net Worth: 650 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें कहां से करती हैं मोटी कमाई?

Priyanka Chopra Net Worth: कभी मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर दुनिया को चौंकाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड या हॉलीवुड की स्टार नहीं, बल्कि करोड़ों-अरबों की दौलत की मालकिन भी हैं. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और लग्जरी प्रॉपर्टीज तक, प्रियंका ने अपनी कमाई के ऐसे कई रास्ते बनाए हैं कि उनकी नेट वर्थ हर साल चर्चा में आ आ जीत है. एक्ट्रेस 17 जुलाई को अपना बर्थडे (Priyanka Chopra Birthday) मना रही हैं ऐसे में जानते हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा के पास कुल कितनी संपत्ति है और उनकी कमाई कहां-कहां से होती है.

प्रियंका चोपड़ा के करियर की शुरुआत

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में पहचान बनाई था. इसके बाद उन्होंने साल  2002 में तमिल फिल्म 'थमिझन' से एक्टिंग डेब्यू किया था और फिर साल  2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था. वहींस इसी साल रिलीज हुई 'अंदाज' ने उन्हें स्टार बना दिया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. फिर प्रियंका ने पीछे मुढ़कर नहीं देखा और  'ऐतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'कृष', 'डॉन', 'फैशन', 'कमीने', '7 खून माफ', 'बर्फी', 'मैरी कॉम', 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया. 

हॉलीवुड में भी छाई प्रियंका

अपनी दमदार एक्टिंग से प्रियंका चोपड़ा ने खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर लिया.  इसके बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया और अमेरिकी टीवी सीरीज 'Quantico' में लीड रोल में नजर आई. फिर  उन्होंने 'Baywatch', 'The White Tiger', 'The Matrix Resurrections', 'Love Again', 'Citadel' और कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी ग्लोबल पहचान मजबूत की. 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग अनबन, हेरा फेरी 3 विवाद से OMG 2 तक, Paresh Rawal ने हर एक मुद्दे पर रखी अपनी राय

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा ने कड़ी मेहनत कर करोड़ों की नेटवर्थ खड़ी की है. 'सेलिब्रिटी नेट वर्थ' के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक और उनकी कुल संपत्ति (Priyanka Chopra Net Worth) 650 करोड़ रुपए से ज्यादा है. एक्ट्रेस की कमाई के जरिए की बात करे तो ये सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं. प्रियंका फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन वेंचर्स और स्मार्ट स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट से भी तगड़ी कमाऊ करती है. 

प्रियंका चोपड़ा के बिजनेस

एक्टिंग के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने बिजनेस की दुनिया में भी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कई कंपनियां शुरू की हैं और कई स्टार्टअप्स में निवेश भी किया है. प्रियंका ने 2021 में अपना हेयरकेयर ब्रांड Anomaly लॉन्च किया था. ये वीगन और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. इसके अलावा साल2015 में प्रियंका और उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने Purple Pebble Pictures प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी और इस बनैर के तहत, वैनटिलेटर, पाणी, द स्काई इज पिंक और व्हाइट टागर जैसी फिल्में बनाई. इसके अलावा प्रियंका का न्यूयॉर्क में सोना रेस्टोरेंट भी है. 

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा के  अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो एक्ट्रेस हॉलीवुड  फिल्म  'जजमेंट डे' में नजर आएंगी. ये एक फिल्म एक टीवी कोर्टरूम में बंधक बनाए जाने की घटना पर आधारित है. इसके अलावा एक्ट्रेस एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है. वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक प्रियंका ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' में भी नजर आएंगी. हालांकि इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- गोविंदा की कमबैक फिल्म का नाम सुनकर भड़कीं पत्नी सुनीता, बोली- 'रूपा-वूपा बंद करो, मेरे बेटे की बात करो'