यूपी में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों का मानदेय 500 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 रुपए किया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 40 हजार जवानों को फायदा होगा। साथ ही उन्हें 5 लाख का कैशलेस इलाज भी मिलेगा।
.
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में करीब 18 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे शासन ने एजेंडा जारी किया। इनमें बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के प्रस्ताव भी शामिल है।
अयोध्या बनेगा NSG का हब
अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का क्षेत्रीय हब बनाया जाएगा। अयोध्या के मिल्कीपुर के लालखां गांव में 65 एकड़ बंजर जमीन भारत सरकार के गृह मंत्रालय को दी जाएगी। अयोध्या में NSG के जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 5 बजे कैबिनेट मीटिंग होगी।
कोटेदारों की कमाई बढ़ेगी, स्कूल स्मार्ट होंगे
- कोटेदारों को 25 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन राशि देने का प्रस्ताव है। इससे 78 हजार से अधिक कोटेदारों की हर महीने करीब 2 हजार से 2,500 रुपए तक अतिरिक्त कमाई हो सकती है।
- स्कूलों की जर्जर हालत और बच्चों के विरोध प्रदर्शन के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। सरकार 10 वर्ष से अधिक पुराने किराएदारी पट्टों के रजिस्ट्रेशन पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने की तैयारी में है।
- खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने के लिए खिलौना निर्माण प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी जा सकती है। इसके तहत फैक्ट्री लगाने वालों को सब्सिडी और अन्य रियायतें मिलेंगी।
- कैबिनेट में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के विस्तार का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। वाहनों की तकनीकी जांच के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन की स्थापना से जुड़े पुराने आदेश को रद्द कर वाहनों की जांच के लिए नई राज्य नीति-2026 को मंजूरी देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अलीगढ़ में सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने पर भी फैसला हो सकता है।
- सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ और बढ़नी तथा हरदोई के सवायजपुर में नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की जमीन परिवहन विभाग को देने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।
संभावित प्रस्तावों को जानिए…

******************
ये खबर भी पढ़िए…
यूपी के वकीलों को 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा:योगी ने 2 और बड़े ऐलान किए; हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दंडवत हुए

यूपी में 5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड वकीलों का इलाज अब सरकार कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम प्रयागराज में कहा- वकीलों को 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा। पूरी खबर पढ़िए…